Advertisement

Search Result : "आम आदमी पाटी"

‘आप’ ने कर दिया कमाल

‘आप’ ने कर दिया कमाल

सचमुच नया इतिहास बन गया। यही तो आकांक्षा रही थी-अरविंद केजरीवाल की। किसी भी मुख्यमंत्री को केवल डेढ़ वर्ष में अपनी ही आधी कैबिनेट को बर्खास्त नहीं करना पड़ा। वह भी गंभीर अपराध और चरित्र हीनता के कारण।
पंजाबः ‘आप’ में टिकट बेचने के आरोपों को लेकर घमासान

पंजाबः ‘आप’ में टिकट बेचने के आरोपों को लेकर घमासान

आम आदमी पार्टी पंजाब में टिकट बंटवारे और उसके बाद पंजाब के पार्टी संय़ोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटाने के बाद पार्टी दो फाड़ नजर आ रही है। पार्टी में पंजाब बनाम दिल्ली का राग अलापा जा रहा है। एक ओर पार्टी कार्यकर्ता बोल रहे हैं कि दिल्ली से आए संजय सिंह और दुर्गेश पाठक का पंजाब के मामलात में दखल कम किया जाए और पार्टी से जुड़े पंजाब के लोगों को ज्यादा से ज्यादा अधिकार दिए जाएं।
केजरीवाल की तरह जंग भी हैं 420- स्वामी

केजरीवाल की तरह जंग भी हैं 420- स्वामी

भाजपा नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी आ गए हैं। स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से केजरीवाल 420 हैं उसी तरह से नजीब जंग भी। अभी तक जंग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर थे। लेकिन अब जंग भाजपा नेता के भी निशाने पर आ गए हैं।
डेरा को दिए 50 लाख, विज पर चौतरफा आरोप

डेरा को दिए 50 लाख, विज पर चौतरफा आरोप

हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख रुपये क्या दिए मानो बर्र के छत्ते में हाथ दे दिया। विरोधियों ने उनपर चौतरफा हमला बोल दिया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि विज ने पिछले विधानसभा चुनाव में डेरा प्रमुख द्वारा भाजपा का समर्थन करने के बदले यह राशि दी है।
जैन मुनि पर टिप्पणी से विवादों में आए ददलानी ने आप से नाता तोड़ा

जैन मुनि पर टिप्पणी से विवादों में आए ददलानी ने आप से नाता तोड़ा

जैन मुनि तरूण सागर के हरियाणा विधानसभा को संबोधित करने पर अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई हलकों से आलोचनाओं के घेरे में आए आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक और संगीतकार विशाल ददलानी ने हर तरह के राजनीतिक कार्य से दूरी बनाने की घोषणा की है। ददलानी ने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है।
केजरीवाल ने फिर साधा जंग के बहाने प्रधानमंत्री पर निशाना

केजरीवाल ने फिर साधा जंग के बहाने प्रधानमंत्री पर निशाना

उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर नये सिरे से हमला बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नजीब जंग के जरिये आप सरकार के कई निर्णयों को पलटना और दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पंजाबः छोटेपुर को पार्टी से निकाला जाना तय

पंजाबः छोटेपुर को पार्टी से निकाला जाना तय

आम आदमी पार्टी के पंजाब के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी से निकाला जाना तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सर्वोच्च नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से छोटेपुर ने मिलने का समय मांगा था जिसमें वे अपनी सफाई देना चाहते थे लेकिन केजरीवाल ने मिलने से इनकार कर दिया।
घाटा खजाने या लोकप्रियता का

घाटा खजाने या लोकप्रियता का

आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने गोवा की एक सभा में कहा कि उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए धन नहीं है। यह बात साबित करने के लिए वह अपने व्यक्तिगत बैंक खाते और पार्टी का बही खाता दिखाने को तैयार हैं। यह वही पार्टी है, जिसे दिल्ली विधानसभा में बहुत अल्प अवधि में दो बार चुनाव लड़ने के लिए देश-दुनिया से बड़े पैमाने पर चंदा मिल रहा था।
जान की दुश्मन लापरवाही

जान की दुश्मन लापरवाही

सरकारी लापरवाही और लालफीताशाही लगातार समाज को घाव देती रहती है। मेला-त्योहार नहीं गली-मोहल्ले में पतंगबाजी के लिए उपयोग होने वाले मांझे से दिल्ली में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। मजबूती के नाम पर अब घर-आंगन में तैयारी करने के बजाय बाजार में खतरनाक पटाखों की तरह जानलेवा चीनी मांझा उपलब्‍ध होने लगा है।
अधर में सिद्धू, आप नहीं बनाएगी सीएम उम्मीदवार

अधर में सिद्धू, आप नहीं बनाएगी सीएम उम्मीदवार

कभी पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का मुख्य चेहरा रहे और अब राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू के लिए भविष्य की राह मुश्किल हो गई है। राज्यसभा छोड़ने के तुरंत बाद जो आम आदमी पार्टी सिद्धू को अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार थी वो अब पार्टी में उन्हें शामिल करने के लिए किंतु-परंतु कर रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement