बंबई उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अंतिम चेतावनी मिलने के बाद महाराष्ट के रेजीडेंट डॉक्टरों ने पांच दिन से चल रहे अपने विरोध प्रदर्शन को आज समाप्त कर दिया और वे अपने काम पर वापस लौट आए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हड़ताली रेजीडेंट डाक्टरों को काम पर लौटने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने का अल्टीमेटम दिया। उधर, बंबई उच्च न्यायालय ने सरकारी अस्पतालों को उनकी सेवाएं खत्म करने का विकल्प दिया। इस बीच, महाराष्ट्र रेजीडेंट डाक्टरों को समर्थन दे रहे भारतीय चिकित्सा संघ :आईएमए: ने हड़ताल वापस ले ली।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने आज राज्य में रेजिडेंट डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार अस्पतालों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
बैंक यूनियनों के एक वर्ग की हड़ताल के कारण आज सरकारी बैंकों की तमाम शाखाएं या तो बंद रहीं या उनमें काम कामकाज नहीं हुआ। यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिन की इस हड़ताल का एलान किया था। इसमें यह मांग भी है कि वसूल नहीं हो रहे कर्जों के लिए बड़े अधिकारियों को उत्तरदायी ठहराया जाए।
नोटबंदी के दौरान अतिरिक्त काम करने के लिए बैंक कर्मचारियों को मुआवजा दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने 28 फरवरी को हड़ताल का आवान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले विभिन्न यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है जिसका कल बैंकों के कामकाज पर असर पड़ सकता है।
पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों (डब्ल्यूपीआर) को पहचान प्रमाण पत्र जारी किए जाने के विरोध में अलगाववादियों द्वारा आयोजित हड़ताल के कारण कश्मीर घाटी के सामान्य कामकाज पर प्रभाव पड़ रहा है। यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है।
घरेलू रसोई गैस वितरकों ने रसोई गैस सिलेंडर सहित विभिन्न पेटोलियम पदार्थों का विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों और पेटोलियम मंत्रालय पर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले परिवारों की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया है और मंत्रालय से उनकी मांगों पर गौर करने के लिये बैठक करने का आग्रह किया है।
कन्नूर के पिनारेई में अपने 25 वर्षीय कार्यकर्ता की निर्मम हत्या के खिलाफ भाजपा द्वारा बुलाई गई 12 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार सुबह शुरू हो गई, जिसके चलते बसें और आॅटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहे। शुरूआती रिपोर्टों में कहा गया कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील उत्तरी जिले कन्नूर समेत राज्य के किसी भी हिस्से में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। कन्नूर में बड़ी संख्या में पुलिसबल गश्त कर रहा है। केरल के मुख्यमंत्राी पिनारेई विजयन के गृहनगर में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता रेमिथ की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या कन्नूर जिले के पथिरियाड में छह सदस्यों वाले एक गिरोह द्वारा माकपा के कार्यकर्ता और दुकान पर काम करने वाले मोहनन :40: की हत्या के 48 घंटे के भीतर कर दी गई थी।
कश्मीर घाटी के हंदवाडा में आज फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है जबकि श्रीनगर के तीन पुलिस थाना क्षेत्रों में अभी भी प्रतिबंध जारी है। हिंसा और झड़पों के बाद कर्फ्यू और प्रतिबंधों की वजह से कश्मीर घाटी में आज लगातार 78वें दिन भी आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा।