Advertisement

Search Result : "आरपीएन सिंह"

दिग्‍गी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगानेे वाले भाजपा नेताओं का 18 साल बाद यू टर्न

दिग्‍गी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगानेे वाले भाजपा नेताओं का 18 साल बाद यू टर्न

18 साल पहले कांग्रेस महासचिव व मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार कहते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले प्रदेश के दो भाजपा नेताओं ने इस पूरे मसले पर अब यू टर्न ले लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने अदालत को लिखकर दिया है कि दिग्विजय सिंह ने भ्रष्टाचार नहीं किया। वे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ हैं। अदालत में इस स्वीकारोक्ति के बाद दिग्विजय ने दोनों नेताओं के खिला‌फ मानहानि का केस वापस ले लिया है।
सरकार बनने का मजा तो किसी और ने लिया, मैं तो सजा भुगत रही हूं : उमा भारती

सरकार बनने का मजा तो किसी और ने लिया, मैं तो सजा भुगत रही हूं : उमा भारती

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने वर्तमान में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऊपर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है। उनहोंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सूबे में सरकार बनने का मजा तो किसी और ने लिया, मैं तो सिर्फ सजा भुगत रही हूंं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्‍टाचार के बाद प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्‍ता सौंपी लेकिन सरकार बनने का मजा किसी और मिला। वह तो सिर्फ सजा पा रही हैं।
आपका आज का भविष्यफल

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बुधवार, 5 अक्तूबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
नीतीश अौर अजीत सिंह उत्तर प्रदेश में बनाएंगे नया सियासी समीकरण

नीतीश अौर अजीत सिंह उत्तर प्रदेश में बनाएंगे नया सियासी समीकरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नया सियासी समीकरण बनाने में जुट गए हैं। मंगलवार को बड़ौत में आयोजित रैली में नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है। उन्होने कहा कि रालोद नेता और अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी के पक्ष में जनता का झुकाव हो रहा है।
महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रूपा गांगुली को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा ने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार अदा किया था।
अमेरिकी कांग्रेस में बढ़ सकती है भारतीय-अमेरिकियों की संख्या

अमेरिकी कांग्रेस में बढ़ सकती है भारतीय-अमेरिकियों की संख्या

भारतीय मूल के अमेरिकी लोग देश की कांग्रेस में अपनी संख्या बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि नवंबर में होने जा रहे चुनाव में इस समुदाय से महिलाओं सहित ज्यादा उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है।
मुद्दाविहीन विपक्ष विकास पर कोई बात नहीं करना चाहता: अखिलेश

मुद्दाविहीन विपक्ष विकास पर कोई बात नहीं करना चाहता: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि कुछ ताकतें विकास पर बहस करने के बजाय चीजों को गलत तरफ ले जाना चाहती हैं।
गहलोत बोले, दिग्‍विजय एमपी पर ध्यान दिए होतेे तो वहां कांग्रेस मजबूत रहती

गहलोत बोले, दिग्‍विजय एमपी पर ध्यान दिए होतेे तो वहां कांग्रेस मजबूत रहती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पार्टी सहयोगी दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुये सोमवार को कहा कि अगर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्राी ने राज्य के मामलों पर ध्यान केंद्रित किया होता तो वहां पार्टी मजबूत स्थिति में होती।
मार्कंडेय काटजू की नजर में अब गांधी फ्राड और पाखंडी

मार्कंडेय काटजू की नजर में अब गांधी फ्राड और पाखंडी

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्केंडय काटजू ने गांधी जंयती पर महात्मा गांधी को लेकर वैचारिक हमला किया है। काटजू ने गांधी को फ्राड और पाखंडी बताया है। उन्‍होंने कहा है कि गांधी की वजह से देश को आजादी नहीं मिली है। फेसबुक पर काटजू ने पोस्ट में लिखा- कौन सही है- गांधी या भगत सिंह और सूर्य सेन? काटजू ने लिखा- जब 1938 में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन जर्मनी से म्यूनिख समझौता करके लौटे थे तो विपक्ष के नेता विस्टन चर्चिल ने कहा था कि आपके पास युद्ध या अपमान में से विकल्प चुनने का अधिकार है और आपने अपमान चुना।
पंजाब: प्रधानमंत्री के नाम उर्दू में संदेश लिखे बैलून मिले, जांच जारी

पंजाब: प्रधानमंत्री के नाम उर्दू में संदेश लिखे बैलून मिले, जांच जारी

पंजाब के दीनानगर के घेसल गांव में दो बैलून मिले हैं, जिन पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से उर्दू में एक संदेश लिखा हुआ है। गौरतलब है कि दीनानगर में पिछले वर्ष आतंकी हमला हुआ था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement