अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की अग्रणी दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर वह व्हाइट हाउस के लिए चुनी जाती हैं तो उनकी कैबिनेट की आधी संख्या महिलाओं के लिए होगी।
केरल के कोट्टायम में ताझाथानगेडी में अपनी वास्तुकला और काष्ठ कला के लिए प्रसिद्ध एक हजार साल पुरानी मस्जिद ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद ले रही कांग्रेस विपक्ष के बाहुबली प्रत्याशियों के खिलाफ मजबूत और जुझारू महिला नेताओं को उतारेगी।
नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आज महिलाओं के एक समूह के साथ स्थानीय लोगों के एक समूह द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय घटी जब महिलाओं का समूह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी दीपा करमाकर की तारीफ करते हुए आज कहा कि इस खिलाड़ी ने अपने दृढ़ संकल्प से देश को गौरवान्वित किया है।
आस्ट्रेलिया के हाथों शनिवार को 4-0 से पराजय झेलने के बाद भारतीय हाकी टीम को 25वें सुल्तान अजलन शाह कप में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो टूर्नामेंट में छह साल में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने भले ही पुरूषों को पछाड़ दिया हो लेकिन इस चुनाव में कुल उम्मीदवारों में से केवल 8.6 प्रतिशत महिलाएं ही अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 2011 चुनाव के मुकाबले सभी बड़े राजनीतिक दलों ने इस बार कम महिलाओं को टिकट दिए हैं।