Advertisement

Search Result : "इंग्लैंड दौरा"

सकलैन को इंग्लैंड ने स्पिन सलाहकार नियुक्त किया

सकलैन को इंग्लैंड ने स्पिन सलाहकार नियुक्त किया

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड :ईसीबी: ने पाकिस्तान के पूर्व आफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक को भारत के आगामी दौरे के लिये राष्टीय क्रिकेट टीम का स्पिन सलाहकार नियुक्त किया है। सकलैन एक नवंबर को भारत पहुंचेंगे और 15 दिन के लिये इंग्लैंड टीम के साथ रहेंगे और उन्हें टेस्ट सीरीज के लिये तैयारी करने में मदद करेंगे जिसके स्पिन मुफीद पिचों पर खेले जाने की उम्मीद है।
चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
बीसीसीआई डीआरएस पर झुका, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इस्तेमाल करेगा

बीसीसीआई डीआरएस पर झुका, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इस्तेमाल करेगा

बीसीसीआई ने निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पर लंबे समय से चले आ रहे विरोध को खत्म करते हुए ट्रायल आधार पर इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान इसके इस्तेमाल पर आज सहमति जतायी।
अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण पाकिस्तानी कलाकारों से सजी हुई फिल्मों की रिलीज पर रोक से जुड़े विवाद में शामिल होते हुए कहा कि जब भारतीय फिल्मकारों को दंडित किया जा रहा है तो प्रधानमंत्री को भी अपने लाहौर दौरे के लिए माफी मांगनी चाहिए।
मसूद पर प्रतिबंध का राजनीतिक लाभ चाहता है भारतः चीन

मसूद पर प्रतिबंध का राजनीतिक लाभ चाहता है भारतः चीन

पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के जरिये प्रतिबंध लगवाने की भारत की कोशिशों को दो बार नाकाम कर चुके चीन ने परोक्ष रूप से आरोप लगाया है कि भारत इस प्रतिबंध के जरिये राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है और चीन ऐसा नहीं होने देगा।
सर्जिकल स्ट्राइक: पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को सीमा का दौरा कराया

सर्जिकल स्ट्राइक: पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को सीमा का दौरा कराया

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई की बात से इंकार कर रही पाकिस्तानी सेना नेआज पत्रकारों के एक समूह को नियंत्रण रेखा के निकट के स्थानों का दौरा कराया और वहां की स्थिति के बारे में बताया।
नाइजीरिया में जल्‍द होगी भारतीय चावल-दलहन की खेती

नाइजीरिया में जल्‍द होगी भारतीय चावल-दलहन की खेती

चावल और दलहन की भारतीय किस्मों की खेती जल्द नाइजीरिया में शुरू हो सकती है। नाइजीरिया बड़ी मात्रा में खाद्यान्न का आयात करता है। अपनी अर्थव्यवस्था को विविधता देने के लिए नाइजीरिया तेल एवं गैस कारोबार के विकल्प के रूप में कृषि पर ध्यान देना चाहता है।
अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर कल रवाना होंगे हामिद अंसारी

अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर कल रवाना होंगे हामिद अंसारी

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी नाईजीरिया और माली के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे। यह दौरा कल से शुरू होगा। इसका उद्देश्य पश्चिमी अफ्रीका के इन दो देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
डेंगू और चिकनगुनिया : दिल्‍ली से भाजपा नेता भी हैंं बाहर

डेंगू और चिकनगुनिया : दिल्‍ली से भाजपा नेता भी हैंं बाहर

दिल्ली में डेंगू व चिकनगुनिया के बीच जनता को छोड़कर जाने वाले नेताओं में आप के अलावा भाजपा के नेता भी शामिल हैं। इन जिम्मेदार नेताओं के विदेश दौरों को लेकर राजधानी दिल्‍ली की राजनीति गर्म है। दौरा समाप्त होने से एक दिन पहले ही उपराज्यपाल नजीब जंग ने फिनलैंड एजुकेशन टूर पर गए मनीष सिसोदिया का दौरा तक निरस्त कर दिया।
कश्मीर के हालात को देखते हुए राजनाथ की रूस और अमेरिका की यात्रा स्थगित

कश्मीर के हालात को देखते हुए राजनाथ की रूस और अमेरिका की यात्रा स्थगित

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज उरी में हुए आतंकी हमले और कश्मीर घाटी में जारी अशांति को देखते हुए रूस और अमेरिका का अपना प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया है। उरी आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए राजनाथ ने एक आपात बैठक बुलाई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement