Advertisement

Search Result : "इंडिया टीवी"

मौर्ययुगीन सभ्यता की खोज सुंदरवन में

मौर्ययुगीन सभ्यता की खोज सुंदरवन में

यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट और गंगा डेल्टा क्षेत्र सुंदरवन में मौर्य युगीन सभ्यता के अवशेष मिल रहे हैं। लगभग 10 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला दुनिया के सबसे बड़े मैन्ग्रोव का जंगल क्षेत्र में जो पुरातात्विक अवशेष मिले हैं, उनसे पता चलता है कि मगध का मौर्य शासन इस इलाके तक फैला हुआ था। ईसा पूर्व 322-195 के इन अवशेषों के आधार पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि अगले 600 वर्षों तक यहां सभ्यता आबाद थी। मौर्य युग के बाद शुंग और गुप्त काल तक यहां सभ्यता आबाद रही।
रियो पहुंची भारतीय हॉकी टीम को नहीं मिल रही सुविधाएं, कोच ने की शिकायत

रियो पहुंची भारतीय हॉकी टीम को नहीं मिल रही सुविधाएं, कोच ने की शिकायत

ओलंपिक के लिए गई भारतीय हॉकी टीमों को खेल गांव में कुर्सियों और टीवी सेट की कमियों का सामना करना पड़ा रहा है। टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस ने शिकायत की है कि खिलाड़ियों के कमरे पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
कमाल का है यह इंसान, बिना पैराशूट के 25 हजार फीट से लगा दी छलांग

कमाल का है यह इंसान, बिना पैराशूट के 25 हजार फीट से लगा दी छलांग

अमेरिका के 42 साल के स्काई डाइवर ल्यूक एकिंस के हैरत अंगेज कदम से आप रोमांच से भर जाएंगे। एकिंस ने आसमान में 25 हजार फीट की ऊंचाई से बिना पैराशूट के छलांग लगाकर इतिहास बना दिया है। ल्यूक एकिंस ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऐसी खतरनाक छलांग लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ल्यूक ने इस छलांग को फॉक्स चैनल के एक कार्यक्रम के लिए लगाया।
बिहार: लालू ने नौकरियों में राज्य वासियों को 80 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की

बिहार: लालू ने नौकरियों में राज्य वासियों को 80 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने एक नया राजनीतिक पासा फेंकते हुए मांग की है कि देश के कई अन्य राज्यों की तरह बिहार वासियों को भी अपने प्रदेश की नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे।
मास्‍को में जब मनमोहन सिंह का विमान क्रैश होने से बच गया

मास्‍को में जब मनमोहन सिंह का विमान क्रैश होने से बच गया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रूस की यात्रा के दौरान विमान हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गए थे। उनका विमान क्रैश होने के काफी करीब था। रूस के मास्को में लैंडिंग से पहले सिंह बाल-बाल बचे थे। द फ्लाइट्स डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) से यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
भारत के बाल श्रम कानूनों में बदलावों पर यूनीसेफ ने चिंता जताई

भारत के बाल श्रम कानूनों में बदलावों पर यूनीसेफ ने चिंता जताई

यूनीसेफ ने भारत के बाल श्रम कानून में बदलावों पर गंभीर चिंता जताई है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा कि ये बदलाव बच्चों को पारिवारिक उद्यमों में काम करने की इजाजत देते हैं और जोखिम भरे कामों की सूची कम करते हैं।
विराट बोले, मेजबान वेस्‍टइंडीज का टीम इंडिया कर सकती है क्‍लीन स्‍वीप

विराट बोले, मेजबान वेस्‍टइंडीज का टीम इंडिया कर सकती है क्‍लीन स्‍वीप

मेजबान वेस्‍टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्‍ट में टीम इंडिया की पारी और 92 रन के अंतर से जीत एशिया के बाहर देश की सबसे बड़ी जीत है। जीत से उत्‍साहित कप्‍तान विराट कोहली ने कहा है कि वे सीरीज में मेजबान वेस्‍टइंडीज का क्‍लीन स्‍वीप कर सकते हैं।
कर मांग से बिफरी केयर्न, भारत से मांगा 5.6 अरब डॉलर मुआवजा

कर मांग से बिफरी केयर्न, भारत से मांगा 5.6 अरब डॉलर मुआवजा

ब्रिटेन की तेल खोज एवं उत्खननकर्ता कंपनी केयर्न एनर्जी ने भारत में अपनी इकाई के खिलाफ पिछली तारीख से कर लगाने के नोटिस को लेकर भारत सरकार से 5.6 अरब डॉलर के मुआवजे की मांग की है। भारत सरकार की ओर से 29,047 करोड़ रुपये की यह कर मांग 10 साल पुराने मामले से संबंधित है। इसमें 10,247 करोड़ रुपये की मूल कर मांग और 18,800 करोड़ रुपये ब्याज शामिल है।
शिवसेना ने की भारत लौटते ही जाकिर नाइक की गिरफ्तारी की मांग

शिवसेना ने की भारत लौटते ही जाकिर नाइक की गिरफ्तारी की मांग

शिवसेना ने मांग की है कि विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को सऊदी अरब से भारत लौटते ही गिरफ्तार किया जाए और उनके पीस टीवी नेटवर्क को फौरन पूरी तरह से बंद किया जाए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement