Advertisement

Search Result : "उत्तरी कोलकाता"

सुजेट जॉर्डन: जिंदादिल की ख्वाहिशों की मौत

सुजेट जॉर्डन: जिंदादिल की ख्वाहिशों की मौत

यह एक ब्रांड की तरह ऐसी छवि बनाता है जिससे मुक्त हो पाना लगभग असंभव है। भारत में तो इससे बाहर निकल पाना और भी मुश्किल है क्योंकि यहां हर पड़ोसी के पास खास निगाहें, कान और जुबान है। जहां देखने वाले रात में खिड़की के पर्दों के पीछे से इंतज़ार करते हैं कि कौन कब घर लौटता है। कौन किससे मिलने आ रहा है। ख़ास तौर पर तब जब घर में कोई दूसरा न हो। बलात्कार की पीड़ा भोग चुके लोग खास तौर पर इसे जानते हैं क्योंकि यह जो भी सकारात्मक या रचनात्मक है उस पर धब्बा लगा देता है। सार्वजनिक कामों में इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। अगर ‘पार्क स्ट्रीट बलात्कार पीड़ित’ की बात की जाए तो तब वह एक जीवंत पार्टीपसंद लड़की थी, जिसे नाइटक्लब पसंद थे। उसने एक छोड़ी की भूल की जिसने उसकी सारी ज़िंदगी बदल दी। वैसे भी जीवंत पार्टीपसंद लड़कियां आधी रात के आसपास सबके निशाने पर होती हैं। ख़ास तौर पर तब संदेहास्पद पहचान वाले शिकारी घूमते रहते हैं।
मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंका का झटका

मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंका का झटका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीलंका दौरे से पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें गोली मारी जा सकती है। उन्होंने भारतीय मछुआरों पर उत्तरी श्रीलंका के मछुआरों की आजीविका छीनने का आरोप लगाते हुए तमिल तांती टीवी से कहा अगर कोई मेरे घर में घुसने की कोशिश करता है तो मैं गोली मार सकता हूं। अगर वह मारा जाता है तो कानून मुझे ऐसा करने की अनुमति देता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement