Advertisement

Search Result : "उत्तर मध्ययुगीन भारत"

रोहित शर्मा की नजर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरिज पर

रोहित शर्मा की नजर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरिज पर

रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में जीत का हिस्सा नहीं थे। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में चोट लगने के बाद उन्होंने लंदन में जांघ की चोट की सर्जरी करायी।
उत्तर प्रदेश को तोड़ना चाहते हैं भाजपा और आरएसएस : राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश को तोड़ना चाहते हैं भाजपा और आरएसएस : राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्‍ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप लगाया कि दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश को तोड़ना चाहते हैं।
डेविस कपः भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया

डेविस कपः भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया

रामकुमार रामनाथन और यूकी भांबरी ने उलट एकल मुकाबले जीतकर आज पुणे में डेविस कप एशिया ओसनिया ग्रुप ए के पहले दौर के मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हरा दिया। रामकुमार ने बालेवाड़ी में शिव छत्रपति खेल परिसर में तेज हवा के बावजूद न्यूजीलैंड के प्रतिद्वंद्वी फिन टीयर्ने को पूरे दो घंटे में 7-5, 6-1,6-0 से शिकस्त दी। युकी भांबरी ने दूसरे उलट एकल में जोस स्टेथम को 7-5 3-6 6-4 से हराकर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविस कप मुकाबले में 4-1 की जीत दिलाई।
गौरव भाटिया का सपा के सभी पदों से इस्तीफा

गौरव भाटिया का सपा के सभी पदों से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। भाटिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी और कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पास भेज दिया है।
यूपी में भाजपा की आंधीः मोदी

यूपी में भाजपा की आंधीः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की आंधी चलने का दावा करते हुए कहा कि संसद में भाजपा के और मजबूत होने के डर से विरोधी उसके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी रैली में सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कांग्रेस से गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा यहां एक प्रकार से केसरिया सागर मेरे सामने उफान भर रहा है। जब आंधी तेज होती है तो छोटी उमर का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पाता, इसलिये वह कोई सहारा ढूंढता है। इस बार भाजपा की आंधी इतनी तेज है कि यहां के मुख्यमंत्री किसी को भी पकड़ लेते हैं। वह और लोगों को पकड़ने में लगे हैं, लेकिन यह आंधी उनको ना टिकने देगी, ना बचने देगी।
रेटिंग एजेंसियां भारत की वास्तविकताओं को समझने में काफी पीछे: दास

रेटिंग एजेंसियां भारत की वास्तविकताओं को समझने में काफी पीछे: दास

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कर्ज के मामले में भारत की साख साख का वर्गीकरण लंबे से बेतहर न करने के लिए वैश्विक रेटिंग एजेंसियों की खिंचाई की और कहा कि वे देश की नयी वास्तविकताओं को पहचाने में काफी पीछे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों को कुछ बातें यदि दिखायी नहीं दे रही हैं तो इसका कारण वही बता सकती हैं।
भारत में 100 मतदाताओं पर मात्र सात करदाता

भारत में 100 मतदाताओं पर मात्र सात करदाता

दुनिया भर में आर्थिक क्षेत्र में एक बेहतर निवेश संभावनाओं वाले देश के रूप में अपनी पहचान बना चुके भारत के मामले में एक रोचक तथ्य यह भी है कि यहां प्रत्येक 100 मतदाताओं में से केवल सात ही करदाता हैं। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में राजकोषीय लेकतंत्र विकसित नहीं हो सका है।
अब्दुल बासित होंगे पाक के नए विदेश सचिव

अब्दुल बासित होंगे पाक के नए विदेश सचिव

भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित पाकिस्तान के नये विदेश सचिव बनने वाले हैं। समाचार पत्र द न्यूज के अनुसार नवाज शरीफ सरकार ने बासित को देश का नया विदेश सचिव बनाने का सैद्धांतिक तौर पर फैसला कर लिया है। बासित एजाज अहमद चौधरी का स्थान लेंगे जो अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत बनने जा रहे हैं। (एजेंसी)
डेविस कप में रिकॉर्ड बनाने का पेस का सपना टूटा

डेविस कप में रिकॉर्ड बनाने का पेस का सपना टूटा

लिएंडर पेस की डेविस कप में विश्व रिकार्ड बनाने की उम्मीद आज टूट गई जब इस अनुभवी भारतीय और विष्णु वर्धन की जोड़ी को एशिया-ओसियाना ग्रुप एक डेविस कप मुकाबले के तीसरे मैच में पुणे में आर्टेम सिटेक और माइकल वीनस की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जिन्होंने न्यूजीलैंड की उम्मीदें जीवंत रखी है।
उत्तर प्रदेश में SCAM को उखाड़ फेंक, खिलाना होगा कमल: पीएम

उत्तर प्रदेश में SCAM को उखाड़ फेंक, खिलाना होगा कमल: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में रैली कर रहे हैं। अपार जनसमूह के बीच उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि उत्तरप्रदेश के चुनाव का बिगुल बजाने के लिए इस धरती से शुरूआत का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ का आजादी के आंदोलन में बड़ी भूमिका है। यहां के मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की थी। उस समय अंग्रेजों से मुक्ति की लड़ाई थी, अब भ्रष्टाचार से मुक्ति की लड़ाई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement