वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पड़गांवकर का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। पड़गांवकर जम्मू-कश्मीर के संबंध में तीन सदस्यीय वार्ता समूह के सदस्य भी थे।
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय यादव लंबेे समय से बीमारी थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
महात्मा गांधी के पोते कनुभाई का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आज सूरत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी एंकर गिरीश निकम का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके सहयोगियों के अनुसार निकम (59) ने स्टूडियो में एक कार्यक्रम की शूटिंग के बाद बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
आजाद हिंद फौज के वयोवृद्ध सिपाही डैनियल काले का लंबी बीमारी के बाद कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बारे में कहा जाता है कि वे आजादी के संघर्ष के लिए गठित आजाद हिंद फौज के आखिरी जीवित सदस्य थे।
राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि मेक इन इंडिया की बात करने वाली सरकार ने इस बात को भूला दिया कि अब मेक इन इंडिया कैसे होगा। पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा कि यूपीए शासनकाल में फ्रांस से एयरक्राफ्ट डवलप कराने की डील फाइनल की जा रही थी।
पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी ने बलूचिस्तान पर पीएम मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में पाकिस्तान पर निशाना साधने के लिए बलूचिस्तान का जिक्र करने में कुछ गलत नहीं लगता।