सरकार ने आज कहा कि उसे पूरा भरोसा है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलेगी और वीटो शक्ति को लेकर वह नए और पुराने स्थायी सदस्यों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं चाहती। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलने का विश्वास जताया।
साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सभागार में कल की शाम तब एक यादगार शाम बन गई जब अकादेमी ने जीवित किंवदंती बने हिंदी के शीर्षस्थ आलोचक नामवर सिंह को महत्तर सदस्यता का अपना सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया। अध्यक्ष और सचिव के संयुक्तरूप से शाल व ताम्र-पत्र आदि वयोवृद्ध आलोचनाविद् सिंह को सौंपते ही अनेक आंखों/चेहरों के खिलने के साथ हाल तालियों से गूंज उठा।
वसंत कुंज इलाके में आज सुबह मोर्टार शेल मिला है। खबर मिलने के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने आस-पास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच वार्ता के बाद शुक्रवार को भारत और जापान ने असैन्य परमाणु ऊर्जा को लेकर एक ऐतिहासिक करार पर हस्ताक्षर किए। इस करार से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों में गति लाने और अमेरिका स्थित कंपनियों को भारत में परमाणु संयंत्र लगाने में सहायता मिलेगी।
एनएसजी में भारत की पूर्ण सदस्यता के मुद्दे पर समर्थन करने में चीन ने असमर्थता व्यक्त की है। हालांकि इस शक्तिशाली एशियाई देश का कहना है कि वह इस मसले पर 'संभावनाओं' को लेकर भारत के साथ आगे बातचीत करने के लिए तैयार है।
पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के जरिये प्रतिबंध लगवाने की भारत की कोशिशों को दो बार नाकाम कर चुके चीन ने परोक्ष रूप से आरोप लगाया है कि भारत इस प्रतिबंध के जरिये राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है और चीन ऐसा नहीं होने देगा।
पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और प्रदेश भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।