उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बढ़ती सुगबुगाहट के बीच राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज 143 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
मुस्लिम पड़ोसियों पर नजर रखने की मांग करने वाले टेड क्रूज की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने क्रूज की आलोचना करते हुए कहा कि यह आईएसआईएस को हराने में मदद नहीं करेगा।
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बारे में एक विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के बदायूं जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को शनिवार को पार्टी की जिला इकाई से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
अमेरिका और रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में शनिवार से ऐतिहासिक संघर्ष विराम लागू होगा लेकिन इस संघर्षविराम में मुख्य जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल नुसरा फ्रंट शामिल नहीं हैं। वाशिंगटन और मॉस्को ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की कि 27 फरवरी को दमिश्क के समयानुयार मध्य रात्रि से आंशिक संघर्षविराम शुरू होगा। इससे उस संघर्ष पर विराम लगने की उम्मीद है जिसमें अब तक 2,60,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और आधी से अधिक आबादी विस्थापित होने को मजबूर हुई है।
प्रेमी युगल हर साल वेलेंटाइन डे को कुछ खास अंदाज में मनाने की चाह रखता है ताकि इस दिन की यादें उसके दिलो-दिमाग में सालों ताजा रहें। हालांकि आम तौर पर लोग पारपंरिक तरीके से रोमांटिक डिनर करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो अपनी साथी को हेलीकॉप्टर यात्रा पर ले जाना चाहते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सम-विषम योजना फिर शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि योजना की दूसरी पारी के तारीखों की घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को कर सकते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने 2008 मुंबई हमलों के मामले में डेविड हेडली की गवाही को झूठ का पुलिंदा बताते हुए भारत पर आरोप लगाया है कि वह हेडली के गढ़े हुए इकबालिया बयान से पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अंतिम दिनों पर प्रकाश डालने के लिए स्थापित की गई ब्रिटेन की एक वेबसाइट ने ताइवान के एक अधिकारी द्वारा दिया गया सबूत जारी किया है जिसका दावा है कि उसने 1945 में विमान हादसे में नेताजी की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कराया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी कर रहे लोगों में विवादास्पद नेता डोनाल्ड ट्रंप ने सभी अन्य दावेदारों को बेहद पीछे छोड़ दिया है।