फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग के बाद अब गूगल गूगल प्रमुख सुंदर पिचई भी मुस्लिमों के समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को अपने एक ब्लॉग के जरिये उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका और विश्व में मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का समर्थन करना चाहिए।
अगर आपको बंगाल की पारंपरिक मिठाइयां बेहद पसंद है मगर विदेश में या देश के दूसरे हिस्सों में रहने की वजह से आप इनका लुत्फ नहीं उठा पाते हैं तो अब आप माउस के एक क्लिक से बंगाली मिठाइयों का मजा घर बैठे ले सकते हैं।
धुंध से प्रभावित बीजिंग में प्रदूषण को लेकर पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया जिससे वहीं 2. 2 करोड़ लोगों के इस शहर में निजी वाहनों में आधे वाहन बुधवार सड़कों पर नहीं उतरे और स्कूल और भवन निर्माण स्थल बंद रहे। मजे की बात है कि स्मॉग के इस माहौल में लोग मॉस्क और एयर प्यूरिफायर के बजाय कंडोम और स्पोर्ट्सवियर की जबर्दस्त ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर राहुल गांधी के प्रधानमंत्री कार्यालय पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए सरकार ने आज उन्हें चुनौती दी कि संसद की कार्यवाही को ठप करने के बजाए वह संसद में इस बारे में सुबूत पेश करें।
रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश कर रहे डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिका में प्रवेश करने वाले मुसलमानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की निंदा करते हुए व्हाइट हाउस और पेंटागन ने इसे मुस्लिम विरोधी करार देते हुए कहा है कि मुस्लिम विरोधी यह बयान अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कम करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका आने वाले मुसलमानों पर प्रतिबंध लगाने की ट्रम्प की टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा हित के लिए नुकसानदेह है।
एक ताजा घटनाक्रम के तहत भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में बैठक हुई है। अचानक हुई इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों ने एक साझा बयान भी जारी किया। पेरिस में पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अचानक हुई अनौपचारिक मुलाकात और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आगामी पाकिस्तान दौरे को देखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
लंबे समय से लेखन। लघु कथाओं पर विशेष काम। लघुकथा पर पहली पुस्तक, दिन अपने लिए सन 2014 में अयन प्रकाशन से प्रकाशित। इस पुस्तक के लिए दिल्ली हिंदी अकादमी से अनुदान प्राप्त। सात लघु कथा लेखकों के सम्मिलित कथा संग्रह खिड़कियों पर टंगे लोग पुस्तक में लघु कहानियां प्रकाशित।