Advertisement

Search Result : "ओडिशा दौरा"

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम का निधन

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम का निधन

वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी एंकर गिरीश निकम का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके सहयोगियों के अनुसार निकम (59) ने स्टूडियो में एक कार्यक्रम की शूटिंग के बाद बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
केंद्रीय सूचना आयोग ने मांगी पीएम मोदी के विदेश दौरे की फाइल

केंद्रीय सूचना आयोग ने मांगी पीएम मोदी के विदेश दौरे की फाइल

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार विदेश यात्राओं पर होने वाले खर्च और चार्टर उड़ानों की सेवा लेने की प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक होने से भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ समझौता होगा? सूचना के अधिकार कानून के लिए अंतिम अपीलीय प्राधिकरण, केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने पीएमओ से मोदी के विदेश दौरे की फाइल मंगवाई है। आयोग अगले महीने इस सवाल पर गौर करेगा और तय करेगा कि पीएम के दौरे पर होने वाला व्यय, बिल समाशोधन और उड़ानों की सेवा लेने की प्रक्रिया सार्वजनिक की जानी चाहिए या नहीं।
संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

अमेरिका द्वारा क्यूबा पर लगाए गए कड़े व्यापार प्रतिबंध को खत्म करने के संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर मतदान में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि भारत समेत अन्य राष्ट्रों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
सपा परिवार में जारी संकट के बीच गुजरात दौरा छोड़ दिल्ली लौटे अमित शाह

सपा परिवार में जारी संकट के बीच गुजरात दौरा छोड़ दिल्ली लौटे अमित शाह

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से बन रहे राजनीतिक हालात के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अपने गुजरात दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापस लौट आए।
सुदर्शन पटनायक अंतरराष्ट्रीय रेत-कला महोत्सव के बने ब्रांड एंबेसडर

सुदर्शन पटनायक अंतरराष्ट्रीय रेत-कला महोत्सव के बने ब्रांड एंबेसडर

अरसे से बालू से तेल निकालने का मुहावरा अक्सर परिश्रम और तकनीक से असंभव को संभव करने वालों के लिए कहा-सुना, लिखा-पढ़ा जाता रहा है। करीब ढाई दशक पहले एक ऐसे कलाकार का उदय हुआ, जिसने बालू को लेकर नया मुहावरा गढ़ दिया। और अब बालू की बात आते ही बुद्धिजीवी, खास कर कला-प्रेमियों के मस्तिष्क में जो नाम कौंधता है वह है सात समंदर पार तक प्रख्यात रेत-कलाकार सुदर्शन पटनायक का।
मुठभेड़ : मलकानगिरी में 23 नक्‍सली ढेर

मुठभेड़ : मलकानगिरी में 23 नक्‍सली ढेर

ओडिशा से लगती सीमा के पास मुठभेड़ में 23 माओवादियों के मारेे जाने की खबर है। आंध्र प्रदेश की पुलिस के विशेष दल 'ग्रेहाउंड' और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सेे हुई मुठभेड़ में नक्‍सली मारे गए। मुठभेड़ ओडिशा के मलकानगिरि ज़िले में स्थित कियासिर बेगानगी के जंगलों में हुई।
चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
जीवन रक्षक बनते भक्षक

जीवन रक्षक बनते भक्षक

अस्पताल इमरजेंसी वार्ड (आई.सी.यू.) में व्यक्ति उस समय भर्ती किया जाता है, जब उसकी जान को गंभीर खतरा हो। भारत में सामान्यतः डॉक्टर और जज को लोग भगवान का रूप देवता ही मानते रहे हैं।
ओडि़शा : अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, पीएम मोदी नेे जताया शोक

ओडि़शा : अस्पताल में आग लगने से 22 की मौत, पीएम मोदी नेे जताया शोक

ओडि़शा की राजधानी भुवनेश्वर के सम अस्पताल में आग लगने से कम से कम 22 मरीजों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह राज्य में किसी अस्पताल में हुई भयावह घटनाओं में से एक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है।
अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

अनुराग कश्यप ने 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़े विवाद के लिए मोदी को घेरा

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण पाकिस्तानी कलाकारों से सजी हुई फिल्मों की रिलीज पर रोक से जुड़े विवाद में शामिल होते हुए कहा कि जब भारतीय फिल्मकारों को दंडित किया जा रहा है तो प्रधानमंत्री को भी अपने लाहौर दौरे के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement