Advertisement

Search Result : "ओलंपिक पदक"

ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजों को कठिन ड्रा

ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजों को कठिन ड्रा

भारत के तीन सदस्यीय मुक्केबाजी दल को शनिवार से यहां शुरू हो रही ओलंपिक की इस स्पर्धा में कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन उनका इरादा भारत में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अस्थिरता से त्रस्त हो चुके खेल का पुनरोत्थान करना है। शिव थापा (56 किलो), मनोज कुमार (64 किलो) और विकास कृष्ण (75 किलो) ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
रियो ओलंपिक- नेमार फ्लॉप,  द. अफ्रीका ने ब्राजील को ड्रा पर रोका

रियो ओलंपिक- नेमार फ्लॉप, द. अफ्रीका ने ब्राजील को ड्रा पर रोका

बार्सिलोना के स्टार नेमार ब्राजील को मनचाही शुरूआत नहीं दिला सके और ओलंपिक के पहले फुटबाल मुकाबले में मेजबान को दक्षिण अफ्रीका ने गोलरहित ड्रा पर रोका। ओलंपिक की फुटबाल स्पर्धा में इस बार सबसे बड़े स्टार नेमार ही हैं। उन पर ब्राजील को खेलों के इस महासमर में पहला स्वर्ण पदक दिलाने का दबाव है।
ओलंपिक हाकी में अपनी छाप छोड़ना चाहेगा भारत

ओलंपिक हाकी में अपनी छाप छोड़ना चाहेगा भारत

रियो ओलंपिक से पहले दमदार प्रदर्शन से उत्साहित भारतीय पुरूष टीम शनिवार से शुरू हो रही हाकी स्पर्धा में 36 साल पुराना पदक का इंतजार खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय टीम ने आखिरी बार ओलंपिक स्वर्ण 1980 में मास्को में जीता था।
भारतीय टेबल टेनिस टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय टेबल टेनिस टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

भारत का रिकार्ड चार सदस्यीय टेबल टेनिस शनिवार से रियोसेंटो पवेलियन 3 में जब पुरूष और महिला वर्ग के मुकाबलों के लिए उतरेगा जो उनकी नजरें रियो ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ने पर टिकी होंगी।
रियो ओलंपिक - सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे भारतीय खिलाड़ी

रियो ओलंपिक - सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे भारतीय खिलाड़ी

डोप स्कैंडल से भले ही उत्साह में कुछ कमी आई हो लेकिन खेलों के महासमर में भारत के सबसे बड़े दल की नजरें शुक्रवार से उद्घाटन समारोह के साथ रियो डी जनेरियो में शुरू हो रहे 31वें और दक्षिण अमेरिका के पहले ओलंपिक में पदकों की संख्या में इजाफा करके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर होंगी।
रियो ओलंपिक शुक्रवार से, महान फुटबालर पेले करेंगे मशाल प्रज्ज्वलित

रियो ओलंपिक शुक्रवार से, महान फुटबालर पेले करेंगे मशाल प्रज्ज्वलित

ओलंपिक खेलों के इतिहास के सबसे ज्यादा संकट से घिरा महासमर शुक्रवार को शुरू हो जायेगा जिससे आयोजकों को सात साल की बाधाओं भरी तैयारियों का अंत होने की उम्मीद है। दक्षिण अमेरिका में पहली बार ओलंपिक का आयोजन हो रहा है और महान फुटबालर पेले द्वारा शुक्रवार को ओलंपिक उद्घाटन समारोह में रियो के माराकाना स्टेडियम में ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित की जायेगी।
रियो ओलंपिक - खेलगांव में हुई चोरी

रियो ओलंपिक - खेलगांव में हुई चोरी

रियो ओलंपिक के खेलगांव में सुरक्षा व्यवस्था को एक और झटका लगा जब डेनमार्क के खिलाडि़यों ने कहा कि उनका सामान चोरी हो गया है। आयोजकों ने उनसे सार्वजनिक माफी मांगी है।
प्रधानमंत्री से हौसला पा रियो की तैयारियों में जुटे नरसिंह

प्रधानमंत्री से हौसला पा रियो की तैयारियों में जुटे नरसिंह

पहलवान नरसिंह यादव ने राष्टीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) से हरी झंडी मिलने के एक दिन बाद आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिन्होंने इस खिलाड़ी को बिना किसी तनाव के ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने पर ध्यान देने के लिए कहा।
रियो पहुंची भारतीय हॉकी टीम को नहीं मिल रही सुविधाएं, कोच ने की शिकायत

रियो पहुंची भारतीय हॉकी टीम को नहीं मिल रही सुविधाएं, कोच ने की शिकायत

ओलंपिक के लिए गई भारतीय हॉकी टीमों को खेल गांव में कुर्सियों और टीवी सेट की कमियों का सामना करना पड़ा रहा है। टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस ने शिकायत की है कि खिलाड़ियों के कमरे पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
नाडा नेे बैन हटाया, नरसिंह‍ यादव के रियो जाने का रास्‍ता साफ

नाडा नेे बैन हटाया, नरसिंह‍ यादव के रियो जाने का रास्‍ता साफ

पहलवान नरसिंह यादव के लिए सोमवार को खुशी की खबर आई। नाडा ने प्रतिबंधित दवाओं के सेवन को लेकर उन पर लगाया बैन हटा दिया है। इस तरह उनके रियो जाने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने कहा कि नरसिंह के ड्रिंक में मिलावट की गई थी। इसके बाद नाडा ने नरसिंह यादव को संदेह का लाभ देते हुए उनके रियो जाने पर से प्रतिबंध हटा दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement