बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के साथ मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई। आज छह जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 55 फिसदी मतदान दर्ज किया गया।
इशांत शर्मा श्रीलंका के विरुद्ध अंतिम टेस्ट में अपने कैरियर का 200वां विकेट हासिल कर भारत के कई दिग्गज गेंदबाजों की पंक्ति में आ गए हैं। इशांत ने ये उपलब्धी 65 मैचों में हासिल की है।
आज का दिन भारतीय महिला हॉकी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। अगले साल ब्राजील के शहर रियो में होने वाले ओलिंपिक खेलों में 1980 के बाद पहली बार भारतीय टीम हिस्सा लेगी।
कारोबार सत्र के दौरान सेंसेक्स में वर्ष 2008 से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जबकि एक दिन में सेंसेक्स के इतिहास की यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। निफ्टी भी 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 7800 के नीचे आ गया। उधर, रुपये में भी गिरावट का दौर जारी है और डॉलर के मुकाबले रुपया 66.64 तक टूट चुका है।
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए भारत ने एक और कारनामा कर दिखाया है। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इस टेस्ट में आठ कैच लेते हुए ऐसा करने वाला पहला नॉन-कीपर खिलाड़ी बनने का विश्व कीर्तिमान बनाया लिया। भारत ने श्रीलंका को दूसरी पारी में 367 रन पर समेट दिया है और अब उसे सिर्फ 176 रन बनाने हैं।
स्पेशल ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्फर रणवीर ने देश का मान तो बढ़ाया ही है, ऑटिज्म जैसी बीमारियों से पीड़ित बच्चों और उनके माता-पिता के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए हैं।
देश के पहले सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय तरीके से गायब होने से जुड़े दस्तावेज हैं ही नहीं। उन्हें या तो चूहें कुतर गए या वे गुम हो गए।