गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान सबकी निगाहें कांग्रेस पर टिकी हुई है। इस बीच कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल ने बताया कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है जबकि हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है।
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
वित्त मंत्री अरुण जेतली ने करदाताओं के लिए ’आयकर सेतु’ नाम से नया सर्विस मॉड्यूल लांच किया है जिसमें टैक्स से जुड़े कई टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें चैटिंग सुविधा, नई जानकारियां व आयकर विभाग से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के अहम लिंक मिल सकेंगे।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के भाटन गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के कारण 25 श्रमिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।