केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज केरल की पी. विजयन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि माकपा शासित केरल में राज्य प्रायोजित आतंकवाद और बर्बरता को खुली छूट मिली है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उज्जैन महानगर इकाई के प्रचार प्रमुख डॉ. कुदन चंद्रावत के खिलाफ कांग्रेस आपराधिक मामला दर्ज कराएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने आउटलुक से बातचीत में कहा कि चंद्रावत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।
बैंक यूनियनों के एक वर्ग की हड़ताल के कारण आज सरकारी बैंकों की तमाम शाखाएं या तो बंद रहीं या उनमें काम कामकाज नहीं हुआ। यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिन की इस हड़ताल का एलान किया था। इसमें यह मांग भी है कि वसूल नहीं हो रहे कर्जों के लिए बड़े अधिकारियों को उत्तरदायी ठहराया जाए।
केरल में एक पादरी का महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसके बाद बवाल शुरू हो गया है। पादरी ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए कहा है कि जींस, टी-शर्ट, शर्ट या फिर मर्दों के कपड़े पहनने वाली लड़कियों को समुद्र में डूबा देना चाहिए।
केरल के कन्नूर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की द्वारा एक शिशु को जन्म देने के 16 दिन बाद आज एक चर्च के पादरी को उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पद से हटा दिया गया।
संगठित क्षेत्र के कर्मचारी जल्दी ही 20 लाख रुपये तक के कर मुक्त ग्रेच्युटी के लिए पात्र होंगे। केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने श्रम मंत्रालय के साथ त्रिपक्षीय विचार-विमर्श में प्रस्ताव पर सहमति जतायी है। केंद्रीय ट्रेड यूनियन ग्रेच्युटी भुगतान कानून में प्रस्तावित संशोधन पर त्रिपक्षीय बैठक में अंतरिम उपाय के रूप में ग्रेच्युटी भुगतान की सीमा दोगुनी करने पर सहमत हो गए हैं।
दक्षिण भारत में केरल अकेला राज्य है जहां तमाम प्रयास के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को कभी बड़ी चुनावी कामयाबी नहीं मिली। हालांकि बीते विधानसभा चुनाव में पहली बार राज्य में कमल खिला और पार्टी का एक विधायक जीतने में कामयाब हुआ।
केरल मंत्रिमंडल ने भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की जररत को ध्यान में रखते हुये सबरीमाला में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा बनाने की आज सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी।
(वेल्लारादा) केरल के वेल्लारादा के पहाड़ी क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बंदरों से परेशान होकर 52 वर्षीय एक विधवा महिला ने अपने घर में एसिड पीकर अपनी जान दे दी।