Advertisement

Search Result : "खुला रखने"

इंफाल के नगर निकाय में कांग्रेस का बोर्ड बना, भाजपा का खाता खुला

इंफाल के नगर निकाय में कांग्रेस का बोर्ड बना, भाजपा का खाता खुला

इंफाल म्युनिसीपल कॉरपोरेशन के चुनाव में आठ सीटें जीतकर कांग्रेस ने बोर्ड गठन कर लिया है। हालांकि, पूर्वोत्तर में जड़ें फैला रही भारतीय जनता पार्टी ने यहां खाता खोल दिया है। यहां भाजपा के पांच पार्षद जीते हैं। दो जून को चुनाव कराए गए थे। मंगलवार को नतीजे आए।
एलजी ने पेश किया मच्छरों को दूर रखने वाला टीवी सेट

एलजी ने पेश किया मच्छरों को दूर रखने वाला टीवी सेट

दक्षिण कोरियोई टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी एलजी ने मंगलवार को मच्छरों को दूर रखने वाली टीवी सेट की श्रृंखला पेश की, जो मच्छरों को भगाने का काम करती है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 26,900 से 47,500 रपये के बीच है। एलजी इलैक्ट्रॉनिक्स ने एक बयान में बताया, एलजी मॉस्किटो अवे टीवी भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
एएमयू कुलपति ने लगाया अपने खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप

एएमयू कुलपति ने लगाया अपने खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति जमीरुद्दीन शाह ने गुरुवार को एक पत्र लिखकर दावा किया है कि कुछ असंतुष्ट तत्व उन्हें दागदार करने के लिए एक अभियान चला रहे हैं।
पनामागेट: 500 भारतीय, सैकड़ों विदेशी नेता कालाधन रखने वालों में शामिल

पनामागेट: 500 भारतीय, सैकड़ों विदेशी नेता कालाधन रखने वालों में शामिल

कालेधन पर अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की टीम ने 8 महीने लंबी पड़ताल के बाद पनामा की कानूनी फर्म मोसाक फोंसेका के करीब एक करोड़ दस लाख लीक दस्तावेजों के जरिये यह साबित किया है कि कम से कम 500 भारतीयों ने दुनिया के टैक्स चोरों के स्वर्ग समझे जाने वाले देशा में अपनी काली कमाई छिपा रखी है।
अल्पसंख्यक दर्जा बहाल रखने के लिए पीएम से मिले एएमयू के वीसी

अल्पसंख्यक दर्जा बहाल रखने के लिए पीएम से मिले एएमयू के वीसी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जा को बहाल रखने में राजग सरकार के समर्थन की मांग की।
आईएस से संपर्क रखने के संदेह में दिल्ली से युवक गिरफ्तार

आईएस से संपर्क रखने के संदेह में दिल्ली से युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी इलाके से आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट यानी आईएसआईएस से संपर्क रखने के संदेह में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पिछले माह एक आतंकवादी माड्यूल का पता लगाए जाने के सिलसिले में पांचवीं गिरफ्तारी है।
मन की बात: इस बार 26 जनवरी 'कर्तव्‍य' याद रखने के नाम

मन की बात: इस बार 26 जनवरी 'कर्तव्‍य' याद रखने के नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल आखिरी बार आज आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्‍होंने क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दीं। दुनिया को आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग और आपदाओं से मुक्ति की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव जाति सुख-चैन की जिंदगी पाये, इससे बढ़कर के खुशी क्या हो सकती है|
एडमिरल रामदास का मोदी को खुला खत, 'मेरा सिर शर्म से झुक गया'

एडमिरल रामदास का मोदी को खुला खत, 'मेरा सिर शर्म से झुक गया'

पूर्व नेवी चीफ एडमिरल एल. रामदास ने देश में दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अौर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को खुला खत लिखा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और इससे जुड़े संगठन हिंदू राष्‍ट्र बनाने के लिए सुनियोजित अभियान चला रहे हैं। रामदास ने मौजूदा माहौल के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
कठिन क्षेत्रों की गैस पर बाजार मूल्य रखने का प्रस्ताव खारिज

कठिन क्षेत्रों की गैस पर बाजार मूल्य रखने का प्रस्ताव खारिज

वित्त मंत्रालय ने पेट्रोलियम मंत्रालय के उस प्रस्ताव का वापस कर दिया है जिसमें उसने ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों द्वारा कठिन क्षेत्रों से निकाली गई प्राकृतिक गैस के कुछ हिस्से को बाजार मूल्य पर बेचने की अनुमति देने की सिफारिश की थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को फिर से भेजा है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि वित्त मंत्री ने प्रस्ताव पर कुछ टिप्पणी कर इसे बिना मंजूरी के वापस कर दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement