भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि पार्टी गुजरात में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने का दांव खेल सकती है।
विदेश सचिव एस जयशंकर ने अपनी रूस यात्रा के दौरान वहां के बड़े नेताओं से दोनों देशों को द्पिक्षीय रिश्तों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
इस साल के अंत में होने जा रहे गुजरात विधानसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन हासिल करने के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है।
आस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आज दांये पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये जो मेहमान टीम के लिये करारा झटका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन बुधवार को गांधीनगर में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। वह अपना काम नहीं होने की वजह से नाराज थीं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पाटीदार समुदाय अब भी विरोध कर रहा है। अमित शाह को उनके अपने ही राज्य गुजरात में सोमवार रात अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। जब उनका काफिला सोमनाथ जा रहा था तो जूनागढ़ के केशोद के पास उन पर अंडे फेंके गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार महंगाई पर काबू पाने में सफल रही है जो कि 2014 में नियंत्रण से बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान किसी भी राजनीतिक दल ने महंगाई का मुद्दा नहीं उठाया।
विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या ने दावा किया कि राम मंदिर निर्माण का निर्णय एक सप्ताह में लिया जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि केन्द्र सरकार के उदासीन रवैये को देखते हुए क्या विहिप राम मंदिर मामले में कदम उठाएगी, तोगडि़या ने कहा, करेंगे।
गुजरात के अमरेली जिले में सवर्ण समुदाय के तीन लोगों ने एक गांव के दलित सरपंच की कथित तौर पर हत्या कर दी। तीनों ही उनके सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने के खिलाफ थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बुलेट ट्रेन के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल का कार्यकाल गुजरने के बाद भी यह घोषणा जमीन पर नहीं उतरी है, ऐसे में केन्द्र को जल्दी करनी चाहिये, क्योंकि अगली बार उसे मौका नहीं मिलेगा।