
क्या राहुल गांधी की टिप्पणी पर सफाई दे रहा है संघ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह संभवतः पहली बार है जब संघ इतनी बार अपनी सफाई में कुछ कह रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने भी उदयपुर में इस बात पर संघ का पक्ष रखा।