Advertisement

Search Result : "चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट"

चंडीगढ़ में रामदेव भाषण देंगे, योग सिखाएंगे दुबई से आए विशेषज्ञ

चंडीगढ़ में रामदेव भाषण देंगे, योग सिखाएंगे दुबई से आए विशेषज्ञ

इस दफा दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। यह योग मेला इस मामले में खास होगा कि पूरी दुनिया को योग अभ्यास करवाने वाले बाबा रामदेव योग पर बोलेंगे तो जरूर लेकिन अभ्यास कोई और करवाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहे इस योग मेले में योग अभ्यास करवाने दुबई से विशेषज्ञ आ रहे हैं। बाबा रामदेव के अलावा श्रीश्री रविशंकर भी इस मौके पर योग पर अपने विचार रखेंगे।
कड़ी सुरक्षा के बीच जाट आरक्षण आंदोलन की नरम शुरूआत

कड़ी सुरक्षा के बीच जाट आरक्षण आंदोलन की नरम शुरूआत

करीब तीन महीने पहले जाटों के हिंसक आंदोलन में 30 लोगों की मौत के बाद रविवार को जाट नेताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच एक बार फिर से हरियाणा में अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल यह प्रदर्शन छोटी-छोटी बैठकों तक सीमित है।
पंजाब: बेअंत सिंह के पोते की गोली लगने से मौत, खुदकुशी का अंदेशा

पंजाब: बेअंत सिंह के पोते की गोली लगने से मौत, खुदकुशी का अंदेशा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हरकिरत सिंह की रविवार को चंजीगढ़ स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे औऱ किन परिस्थितियों में लगी अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहाली के पूरे दो सेक्टरों की मालिक है यह आरोपी कंपनी

मोहाली के पूरे दो सेक्टरों की मालिक है यह आरोपी कंपनी

सीबीआई जांच का सामना कर रहे पर्ल समूह के पास मोहाली में दो पूर्ण सेक्टरों 100 और 104 का स्वामित्व है। इसके अलावा समूह के पास सेक्टर 96 और सेक्टर 99 में भी आधा हिस्सा है। सीबीआई द्वारा समूह की परिसंपत्तियों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है। समूह पर करीब पांच करोड़ निवेशकों को 51,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।
इंटरनेशनल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन ट्रेड फेयर शंघाई में

इंटरनेशनल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन ट्रेड फेयर शंघाई में

सीबीडी फेयर (गुआंगझो) और सबसे प्रभावशाली किचन एंड बाथ मेले सीआईकेबी की मेजबानी में नेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर (शंघाई), हांगकियो में 23 से 26 मार्च तक चार दिवसीय प्रदर्शनी चलने के बाद इंटरनेशनल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन ट्रेड फेयर 2016 (सीबीटी-आईबीसीटीएफ (शंघाई)) का समापन हो गया।
इस साल 10 प्रतिशत अधिक आए विदेशी पर्यटक

इस साल 10 प्रतिशत अधिक आए विदेशी पर्यटक

भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या जनवरी से मार्च 2016 की अवधि के दौरान 25.08 लाख थी जो 2015 की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। जनवरी से मार्च 2015 के दौरान देश में 22.81 लाख विदेशी पर्यटक आए थे।
चंडीगढ़ पहुंचे राहुल कहा पंजाब को कोई बदनाम नहीं कर सकता

चंडीगढ़ पहुंचे राहुल कहा पंजाब को कोई बदनाम नहीं कर सकता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। जहां पंजाब की कांग्रेस इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की वहीं पंजाब की अकाली सरकार पर भी हमला बोला।
न्यूयार्क में 14 अप्रैल बिंदेश्वर पाठक दिवस के रूप में मना

न्यूयार्क में 14 अप्रैल बिंदेश्वर पाठक दिवस के रूप में मना

न्यूयार्क शहर ने एक अनूठे सम्मान के तौर पर इस साल 14 अप्रैल को बिंदेश्वर पाठक दिवस घोषित किया। न्यूयार्क के मेयर ने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक के सबसे अमानवीय स्थिति में काम करने वाले लोगों के जीवन को सुधारने की दिशा में दिए गए योगदान को मान्यता देते हुए ऐसा किया।
अमेरिका में टाटा की कंपनियों पर 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना

अमेरिका में टाटा की कंपनियों पर 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना

व्यापार गोपनीयता से जुड़े एक मामले में टाटा समूह की दो कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा अमेरिका इंटरनेशनल कॉर्प पर अमेरिका की एक अदालत ने 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।
प्रिंस चार्ल्स समेत दुनिया दीवानी इन जड़ी-बूटियों की

प्रिंस चार्ल्स समेत दुनिया दीवानी इन जड़ी-बूटियों की

यह 2006 की बात है जब इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स भारत आए। तयशुदा कार्यक्रमों में से प्रिंस के लिए एक मीटिंग बहुत खास थी। वह थी चंडीगढ़ के आयुर्वेदिक डॉक्टर वैद्य मदन गुलाटी से मुलाकात। गुलाटी यूटी प्रशासन के आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक भी थे। प्रिंस ने डॉ. गुलाटी और उनकी टीम से आयुर्वेद पर चर्चा की, कुछ अपने सवालों के जवाब पाए। डॉ. गुलाटी ने उन्हें अर्जुन का छाल की चाय भेंट की। उसके बाद प्रिंस के डॉक्टर्स दो दफा भारत आए और जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण लिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाही घराने समेत, दुनिया की कई नामचीन हस्तियां भारतीय जड़ी-बूटियों पर भरोसा करती है। यहां पाए जाने वाली 3,000 जड़ी-बूटियां और औषधीय गुणों वाले 15,000 पौधे कई बड़ी बीमारियों की अचूक दवा हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement