चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी से करीब 25 किलोमीटर दूर हंगोई मंदिर के पास लैंडस्लाइड होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज सुबह से ही यह मार्ग बंद है। हजारों पर्यटक इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई हैं।
भीषण बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे चेन्नई की स्थिति धीरे-धीरे सुधार रही है। शहर में रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और आज से दिन के वक्त यात्री विमानों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। चेन्नई में फंसे यात्रियों के लिए कई विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। हालांकि, आज सुबह फिर चेन्नई के कई इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है।
तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में बीती रात से जारी भारी बारिश के कारण चेन्नई तथा इसके कई उपनगरीय इलाके पानी में डूब गए हैं जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दो उपनगरीय इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के लिए कल रात सेना और नौसेना को बुला लिया गया।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिमला सिविल एविएशन अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 नवंबर तक शिमला एयरपोर्ट शुरू करने के आदेश दिए हैं। बीते दो सालों से बंद शिमला का जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट 15 नवंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। शिमला शहर से 15 किलोमीटर दूर इस एयरपोर्ट के लिए वर्ष 2012 से उड़ानें बंद हैं।
नए जमाने की प्रौद्योगिकी में आप मोबाइल बैंकिंग और भुगतान के लिए अपने सेलफोन पर बहुत ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपका फोन चोरी भी हो सकता है या गलत हाथों में भी जा सकता है और आपके खून-पसीने की कमाई पलक झपकते ही बर्बाद हो सकती है?
कई साल पहले ग़ुम होकर पाकिस्तान पहुंची मूक बधिर लड़की गीता आज भारत लौट आई है। लेकिन उसने अपने कथित परिवार को पहचानने से इंकार कर दिया है। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की वजह से गीता का मामला मीडिया में प्रमुखता से उठा था और आज वह अपने देश लौटने में कामयाब रही है। इस प्रकरण ने भारत और पाकिस्तान की जनता के दिलों को जोड़ने का काम भी किया है।
सुप्रीम कोर्ट के हाईप्रोफाइल एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह तलवंडी उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या कर दी गई है। वह पंजाब के तलवंडी के रहने वाले थे। रविवार को देर रात गोलियों से छलनी उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के पार्क मे मिला।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉर्बट वाड्रा अपना नाम उन अति महत्वपूर्ण लोगों की सूची से हटवाना चाहते हैं, जिनकी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच नहीं की जाती। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वह ऐसी योजना बना रहे हैं कि वह प्रत्येक एयरपोर्ट पर जाएं और वीवीआईपी सूची में दर्ज अपने नाम और सिग्नेचर पर सफेद टेप लगा दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ दौरा विवादों में घिरा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लोगों को अंतिम संस्कार तक से वंचित रखा गया। शहर का प्रमुख शमशान घाट बंद करा दिया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह को उनके बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चड़ीगढ़ के नागरिकों से खेद व्यक्त करना पड़ा।