Advertisement

Search Result : "छात्र संघ अध्यक्ष"

पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

अनुराग ठाकुर का दूसरा कार्यकाल खत्म होने के बाद तय था कि उन्हें तीसरी बार युवा मोर्चे की कमान नहीं सौंपी जाएगी। युवा मोर्चे की कमान ठाकुर से लेने के पीछे उनका बीसीसीआई का अध्यक्ष होना भी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान मोर्चा के भी नए प्रमुखों के नाम की घोषणा कल हुई। पूनम महाजन भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं और वर्तमान में मुंबई उत्तर-मध्य से लोकसभा की सदस्य हैं. कौशांबी से लोकसभा सदस्य विनोद सोनकर, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ और पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान को पार्टी की क्रमश: एससी, एसटी, किसान और ओबीसी शाखाओं का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नोटबंदी : आरएसएस के संगठन ने भी माना, कारोबार बंद होने की कगार पर

नोटबंदी : आरएसएस के संगठन ने भी माना, कारोबार बंद होने की कगार पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन लघु उद्योग भारती ने भी माना है कि नोटबंदी के बाद समूचे देश में छोटे व्यापारी की हालात खराब है। उनके हाथ से कारोबार जा रहा है। वेतन न दे पाने की स्थिति में कर्मचारी नौकरी छोड़कर भाग रहे हैं। सरकार चाहती है कि छोटे कारोबारी रातोंरात कैशलेस पद्धति को फॉलो करें, यह उनके लिए मुश्किल है। नोटबंदी के चलते लघु उद्योगों का उत्पादन 40 से 50 फीसदी कम हो गया है।
आरएसएस के आर्थिक चिंतक गुरुमूर्ति बोले, 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे

आरएसएस के आर्थिक चिंतक गुरुमूर्ति बोले, 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे

राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ आरएसएस से जुड़े आर्थिक चिंतक एस गुरुमूर्ति ने कहा है कि आने वाले दिनों में 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे। सबसे बड़ा नोट 500 का होगा। ढाई सौ का भी नोट जारी किया जाएगा।
तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम समाज से संवाद बढ़ा रहा संघ

तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम समाज से संवाद बढ़ा रहा संघ

तीन तलाक पर राजनीतिक घमासान के बीच इसे लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुस्लिम समुदाय से सीधे संवाद में जुट गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से हलफनामा मांगे जाने के बाद से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार मुस्लिम धर्म गुरुओं व बुद्धिजीवियों के संपर्क में हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस मुद्दे पर पहली बार धर्म गुरुओं और मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उनकी राय जानने की कोशिश की है।
मोदी सरकार, विपक्ष और लोकसभा अध्यक्ष पर बरसे आडवाणी

मोदी सरकार, विपक्ष और लोकसभा अध्यक्ष पर बरसे आडवाणी

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बार-बार ठप होने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने आज इस गतिरोध के लिए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों को जिम्मेदार ठहराया और सदन नहीं चला पाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार की भी खिंचाई की।
जनमत संग्रह का नहीं, ब्रेक्जिट का है अफसोस: कैमरुन

जनमत संग्रह का नहीं, ब्रेक्जिट का है अफसोस: कैमरुन

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए जनमत संग्रह कराने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि कुछ मुद्दे संसद से ऊपर चले जाते हैं और इन मुद्दों पर जनता की राय नहीं लेना बड़ी समस्या है।
बिना शिक्षक चल रहे हैं मध्य प्रदेश के 5000 स्कूल

बिना शिक्षक चल रहे हैं मध्य प्रदेश के 5000 स्कूल

भारतीय जनता पार्टी हमेशा यह दावा करती है कि उसके शासित राज्यों में शासन व्यवस्‍था बहुत अच्छी है मगर यह दावा कम से कम मध्य प्रदेश के पैमाने पर खरा नहीं उतरता। मध्य प्रदेश के करीब 5 हजार सरकारी स्कूल आज भी ऐसे हैं, जहां छात्र तो हैं मगर शिक्षक नहीं हैं।
महाराष्‍ट्र सीएम फडनवीस की पत्नी की लाल ड्रेस, संघ पर निशाना

महाराष्‍ट्र सीएम फडनवीस की पत्नी की लाल ड्रेस, संघ पर निशाना

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्‍नी अमृता फडनवीस की लाल ड्रेस को इंगित करते हुए आम आदमी पार्टी ने आरएसएस पर निशाना साधाा है। दरअसल एक म्यूजिक वीडियो के लिए अमृता फडनवीस लाल रंग की ड्रेस पहने, बॉलीवुड बादशाह अमिताभ बच्चन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी दिल्‍ली भाजपा के अध्यक्ष बने

भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी दिल्‍ली भाजपा के अध्यक्ष बने

भाजपा सांसद मनोज तिवारी को पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और नित्यानंद राय बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। तिवारी ने सतीश उपाध्याय की जगह ली है और राय ने मंगल पांडे की जगह ली है। पूर्व अध्यक्षों का कार्यालय बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था और बीते कई महीनों से नई नियुक्तियां लंबित थीं।
राष्ट्रगान पर कोर्ट के आदेश का स्वागत, लेकिन क्या इससे देशभक्ति बढ़ेगी: ओवैसी

राष्ट्रगान पर कोर्ट के आदेश का स्वागत, लेकिन क्या इससे देशभक्ति बढ़ेगी: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज उच्चतम न्यायालय के इस आदेश का स्वागत किया कि देश भर के सिनेमाघरों को फिल्म की शुरूआत से पहले राष्ट्रगान निश्चित तौर पर बजाना होगा। हालांकि, ओवैसी ने सवाल किया कि क्या इससे देशभक्ति की भावना मजबूत करने में मदद मिलेगी।