जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने आज हंदवाड़ा बाजार स्थित सेना ते तीन बंकरों को वहां से हटा दिया है।
हंदवाड़ा में छेड़छाड़ की कथित घटना से संबंधित लड़की के वकील ने आज दावा किया कि उनकी मुवक्किल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष स्वेच्छा से अपना बयान नहीं दिया है बल्कि पुलिस की ओर से निर्देशित ढंग से बयान देने के लिए उस पर दबाव बनाया गया।
हंदवाड़ा में जिस लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद शुरू हुए झड़प में 6 लोगों की जान चली गई, उसका शनिवार की शाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया।
राजधानी श्रीनगर से करीब 85 किलोमीटर दूर हंदवारा शहर में पथराव कर रही प्रदर्शनकारी भीड़ को तितर-बितर करने लिए सेना की गोलीबारी में आज दो युवकों की मौत हो गई। भीड़ सेना के कुछ जवानों द्वारा एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के बाद प्रदर्शन कर रही थी।
राजस्थान में चार विदेशी पर्यटकों से मारपीट करने और इसमें शामिल दो महिला पर्यटकों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आज पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
फब्तियां कसने के बाद भाग रहे हरियाणा के दो बाॅक्सरों का 26 वर्षीय मुंबई में एक माॅडल ने दौड़ कर पीछा किया और उनमें से एक को गिरफ्तार करवा दिया। यह घटना गत बृहस्पतिवार रात की है।
अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले बाॅलीवुड के गायक अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ मुंबई में एक महिला ने दुर्व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना कल रात मुंबई के अंधेरी उपनगर स्थित लोखंडवाला में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हुई। अभिजीत समारोह में आयोजक के तौर पर उपस्थित थे।
कश्मीर घाटी में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन आज हुड़दंग की भेंट चढ़ गई। मैराथन में भाग लेने आई महिला धावकों के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी के बाद स्थानीय युवकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान भारत विरोधी नारेबाजी और पथराव के चलते पूरे आयोजन में व्यवधान पैदा हो गया।