Advertisement

Search Result : "जनता परिवार"

मुख्यमंत्री राहत कोष से डांस ग्रुप को बैंकाक भेजेंगे फडणवीस

मुख्यमंत्री राहत कोष से डांस ग्रुप को बैंकाक भेजेंगे फडणवीस

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष से एक डांस ग्रुप की थाईलैंड यात्रा के लिए आठ लाख रुपये मंजूर किए जाने पर विवाद पैदा हो गया है। विपक्ष ने सवाल उठाया है कि एक ऐसे समय में, जबकि राज्य भीषण सूखे की मार झेल रहा है, तब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं?
दलित परिवार को जिंदा जलाने की होगी सीबीआई जांच

दलित परिवार को जिंदा जलाने की होगी सीबीआई जांच

फरीदाबाद के एक गांव में दलित परिवार को कथित तौर पर जिंदा जलाने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। हरियाणा से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर ने बताया है कि पीड़ि‍त परिवार की सीबीआई जांच की मांग सरकार ने मान ली है। परिवार के एक सदस्‍य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
दबंगों ने दलित परिवार को जिंदा जलाया, दो बच्‍चों की मौत

दबंगों ने दलित परिवार को जिंदा जलाया, दो बच्‍चों की मौत

दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद जिले के एक गांव में दलित परिवार के चार लोगों को कथित तौर पर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। दबंगों ने आज तड़के एक दलित परिवार के घर को आग लगा दी जिससे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई और उनके माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विशेष पड़ताल: अब सवालों के घेरे में आनंदी बेन पटेल

विशेष पड़ताल: अब सवालों के घेरे में आनंदी बेन पटेल

सत्ता में आने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ कोई न कोई विवाद चल ही रहा है। केंद्र की बात छोड़ भी दें तो इसकी राज्य सरकारें लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर रही हैं। मध्य प्रदेश में व्यापमं, राजस्थान में ललित मोदी प्रकरण, महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे पर लगे आरोपों के बाद अब ताजा मामला है गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का।
फिलहाल  बिसाहड़ा में अखलाक का परिवार

फिलहाल बिसाहड़ा में अखलाक का परिवार

मोहम्मद अखलाक का परिवार फिलहाल गांव में ही रहेगा। वह कहीं नहीं जाएगा। बीते दिनों गांव बिसाहड़ा में गोमांस की अफवाह के चलते हिंदू चरमपंथियों ने अखलाक को पीट-पीट कर कत्ल कर दिया था।
एशिया के दस सबसे अमीर परिवारों में तीन भारतीय

एशिया के दस सबसे अमीर परिवारों में तीन भारतीय

फोर्ब्स एशिया पत्रिका ने एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों में भारत के तीन परिवारों को शुमार किया है। गुरुवार को जारी इस सूची में दक्षिण कोरिया का ली परिवार है जिसका सबसे लोकप्रिय ब्रांड सैमसंग पर स्वामित्व है। इस सूची में रिलायंस का मालिक अंबानी परिवार और विप्रो का मालिक अजीम प्रेमजी सबसे अमीर भारतीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
कटघरे में संघ नहीं ‘जनता की सामूहिक चेतना’ है

कटघरे में संघ नहीं ‘जनता की सामूहिक चेतना’ है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे दादरी में बीफ खाने की अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक उन्मादियों द्वारा एक मुस्लिम परिवार पर हमला करके 50 वर्षीय एखलाक नाम के व्यक्ति की हत्या राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बना हुआ है। कटघरे में संघ परिवार है, जिसके कुछ लोग इसे गलतफहमी में की गई हत्या बता रहे हैं तो कुछ इसे अत्यधिक जोश में की गई कार्रवाई।
बिसाहड़ा छोड़ एयरफोर्स कॉलोनी गया अखलाक का परिवार

बिसाहड़ा छोड़ एयरफोर्स कॉलोनी गया अखलाक का परिवार

नेताओं की आवाजाही और इलाके में व्याप्त तनाव के बीच दादरी के बिसाहड़ा में गोमांस की अफवाह पर मारे गए अखलाक के परिवार ने अपना गांव छोड़ दिया है। परिवार अब दिल्‍ली में एयरफोर्स की एक रिहायशी कॉलोनी में रहेगा।
अखलाक के परिवार को वायुसेना क्षेत्र में बसाने पर विचार

अखलाक के परिवार को वायुसेना क्षेत्र में बसाने पर विचार

दादरी में वायुसेना कर्मी के पिता अखलाक की हत्या पर वायुसेना प्रमुख ने गहरा दुख जताया और परिवार को देश के किसी वायुसेना क्षेत्र में बसाने की बात कही।
Advertisement
Advertisement
Advertisement