Advertisement

Search Result : "जमानत याचिका"

‘अखिलेश के खिलाफ दायर याचिका में अब कोई दम नहीं’

‘अखिलेश के खिलाफ दायर याचिका में अब कोई दम नहीं’

सुप्रीम कोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दायर याचिका को बेकार करार दिया। याचिका में अखिलेश को लखनऊ स्थित वह बंगला खाली करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जिसका इस्तेमाल वह कार्यालय के रूप में कर रहे थे।
दागी नेताओं को चुनाव लड़ने पर कोई छूट नहीं : कोर्ट का सुनवाई से इनकार

दागी नेताओं को चुनाव लड़ने पर कोई छूट नहीं : कोर्ट का सुनवाई से इनकार

उच्चतम न्यायालय ने उस याचिका पर शीघ्र सुनवाई से सोमवार को इनकार किया जिसमें यह प्रश्न किया गया था कि क्या गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जा सकती है तथा सुनवाई के किस स्तर पर किसी सांसद को अयोग्य माना जा सकता है।
स्मृति ईरानी का पीछा करने व़ाले छात्र जमानत पर रिहा, माफी मांगी

स्मृति ईरानी का पीछा करने व़ाले छात्र जमानत पर रिहा, माफी मांगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा करने वाले डीयू के चारो छात्रों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। दो आरोपी छात्रों ने मीडिया के सामने आते हुए माफी भी मांगी है। छात्रों ने गलती स्वीकारते हुए कहा कि सोशल मीडिया के लिए फनी वीडियो बनाने के चक्कर में उनसे गलती हुई है।
हाई कोर्ट ने खारिज की स्वराज इंडिया की याचिका

हाई कोर्ट ने खारिज की स्वराज इंडिया की याचिका

नई दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों में समान चुनाव चिन्ह देने संबंधी योगेंद्र यादव के नेतृत्व वाली स्वराज इंडिया की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज खारिज कर दिया।
असीमानंद की जमानत निरस्त कराने की कोशिश करेंगे: तेलंगाना सरकार

असीमानंद की जमानत निरस्त कराने की कोशिश करेंगे: तेलंगाना सरकार

तेलंगाना सरकार ने आज विधानसभा में बताया कि वह 2007 के मक्का मस्जिद बम विस्फोट मामले के आरोपी स्वामी असीमानंद की जमानत निरस्त कराने के लिए कदम उठायेगी। मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (एमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाया।
सुभाष चंद्रा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

सुभाष चंद्रा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा के राज्यसभा में निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। चंद्रा ने पिछले साल हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव जीता था। भारतीय जनता पार्टी ने उनका समर्थन किया था।
फिल्म निर्माता करीम मोरानी को आत्मसमर्पण का आदेश

फिल्म निर्माता करीम मोरानी को आत्मसमर्पण का आदेश

हैदराबाद में एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली की एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में आरोपी बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। शहर के एल बी नगर में अतिरिक्त मेटोपोलिटन सत्र अदालत ने कल मोरानी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी और उसे 22 मार्च को या उससे पहले यहां हयातनगर पुलिस थाना में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।
गोपाल अंसल को जाना ही होगा जेल, याचिका खारिज

गोपाल अंसल को जाना ही होगा जेल, याचिका खारिज

उपहार अग्निकांड मामले में उच्चतम न्यायालय ने रियल एस्टेट कारोबारी गोपाल अंसल की वह याचिका आज खारिज कर दी जिसमें उन्होंने अपने भाई सुशील अंसल की तरह सजा में रियायत देने का अनुरोध किया था। गोपाल अंसल को अब एक साल की सजा में से बची हुई अवधि जेल में भुगतने के लिए समर्पण करना होगा। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ और न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा, गोपाल अंसल की याचिका खारिज की जाती है।
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में दो आरोपियों को जमानत

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में दो आरोपियों को जमानत

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 3600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन माइकल जेम्स के दो भारतीय सहयोगियों की जमानत को आज मंजूरी दे दी।
कलिखो पुल की मौत की जांच से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कलिखो पुल की मौत की जांच से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने आज अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल की कथित आत्महत्या की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली एक ताजा जनहित याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार कर दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement