पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के 600 से अधिक कार्यकर्ताओं को पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में हिरासत में लिए जाने के बीच पार्टी प्रमुख इमरान खान ने अपने कार्यकर्ताओं से गिरफ्तारी से बचने और नवाज शरीफ सरकार से आखिरी जोर आजमाइश के लिए दो नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचने को कहा है।
जलवायु परिवर्तन से जुड़े पेरिस समझौते को अमलीजामा पहनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के तहत दुनिया के लगभग 200 देशों ने किगाली रवांडा में सर्वसम्मति से सुपर ग्रीनहाउस गैसों का इस्तेमाल बंद करने का निर्णय लिया।
भारत द्वारा पेरिस जलवायु संधि पर दस्तखत के चंद दिनों बाद शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में पर्यावरण की लिहाज से प्रतिकूल उत्पादों पर अन्य उत्पादों के मुकाबले अलग तरह का कर लगाया जाएगा। ऐसा कर जलवायु परिवर्तन से बचाव आदि से जुड़े कामों के लिए अधिक कोष जुटाया जाएगा।
कन्नूर के पिनारेई में अपने 25 वर्षीय कार्यकर्ता की निर्मम हत्या के खिलाफ भाजपा द्वारा बुलाई गई 12 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार सुबह शुरू हो गई, जिसके चलते बसें और आॅटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहे। शुरूआती रिपोर्टों में कहा गया कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील उत्तरी जिले कन्नूर समेत राज्य के किसी भी हिस्से में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। कन्नूर में बड़ी संख्या में पुलिसबल गश्त कर रहा है। केरल के मुख्यमंत्राी पिनारेई विजयन के गृहनगर में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता रेमिथ की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या कन्नूर जिले के पथिरियाड में छह सदस्यों वाले एक गिरोह द्वारा माकपा के कार्यकर्ता और दुकान पर काम करने वाले मोहनन :40: की हत्या के 48 घंटे के भीतर कर दी गई थी।
केंद्र और महाराष्ट्र की सत्ता में एकसाथ होने के बावजूद भाजपा और शिवसेना के बीच टकराव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में मुंबई महानगर के उपनगर मुलुंड में विजयादशमी पर शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंंत देखने काेे मिली। मुलंड में भाजपा सांसद किरीट सोमैया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बाधा पहुंचाई।
केरल के कन्नूर जिले में सोमवार को सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस वारदात के पीछे कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कहा है कि पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर भारत के अनुमोदन ने दुनिया को इस साल लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि भारत दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते पर अनुमोदन पत्र देगा और गांधीजी को तथा लोगों एवं धरती के लिए उनकी विरासत को याद करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बतौर आरोपी पेश होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने आज राहत दे दी। इस मामले में राहुल के खिलाफ संघ के एक कार्यकर्ता ने मामला दर्ज करवाया था।