Advertisement

Search Result : "जातिगत उत्पीड़न"

संघ प्रचारक पूर्व राज्यपाल षणमुगानाथन की गिरफ्तारी की मांग

संघ प्रचारक पूर्व राज्यपाल षणमुगानाथन की गिरफ्तारी की मांग

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे मेघालय व अरुणाचल के राज्यपाल और आरएसएस प्रचारक वी. षणमुगनाथन का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मेघालय के राज्यपाल का तथा नगालैंड के राज्यपाल बाल कृष्णआचार्य अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। लेकिन इस्तीफे के बाद भी यौन उत्पीड़न का मामला अरुणाचल प्रदेश के 'संन्यासी’ राज्यपाल का पीछा छोड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।
बुंदेलखंड में जीत के जातिगत समीकरण का फार्मूला क्या विकास में बदल पायेगा

बुंदेलखंड में जीत के जातिगत समीकरण का फार्मूला क्या विकास में बदल पायेगा

कर्ज के बोझ के तले दबे किसानों की व्यथा, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझते उत्‍तर प्रदेश के बुंदेलखंड के लोगों की समस्याएं खबरों की सुर्खियां तो जरूर बनती हैं लेकिन चुनावी मुद्दा नहीं बन पातीं और अब सवाल यह है कि राजनीतिक दलों के लिए अंतत: जीत के जातिगत समीकरण का फार्मूला क्या विकास की शक्ल ले पायेगा।
पाकिस्तान: कश्मीर पर फीके रवैये को लेकर सईद ने शरीफ सरकार को लिया आड़े हाथ

पाकिस्तान: कश्मीर पर फीके रवैये को लेकर सईद ने शरीफ सरकार को लिया आड़े हाथ

जमात उत दावा प्रमुख और मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड़यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत के प्रति फीकी प्रतिक्रिया देने को लेकर नवाज शरीफ सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि घाटी के लोगों को पाकिस्तान का पूर्ण व्यावहारिक सहयोग चाहिए।
वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री ने ट्रंप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री ने ट्रंप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

एक अन्य महिला ने डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे होटल में उनके कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी।
दहेज उत्पीड़न  : बंगाल का रिकार्ड सबसे ज्‍यादा खराब

दहेज उत्पीड़न : बंगाल का रिकार्ड सबसे ज्‍यादा खराब

बंगाल के लोग सभ्‍य और समझदार माने जाते हैं। बंगाल जहां के राजा राम मोहन राय ने विधवा विवाह की शुरुआत की थी। बंगाल ने समाज में सती प्रथा को समाप्त करने के लिए अग्रणी भूमिका निभायी थी। आज उसी बंगाल में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक समय दहेज प्रथा व महिला के सम्मान के लिए विश्व में आवाज उठाने वाला बंगाल आज खुद दहेज प्रथा की चपेट में है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी ) की रिपोर्ट का दावा है।
राजनाथ बोले, देश हमारा सहिष्णुता का विश्वविद्यालय

राजनाथ बोले, देश हमारा सहिष्णुता का विश्वविद्यालय

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को सहिष्णुता का विश्वविद्यालय बताते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में धार्मिक उत्पीड़न की इजाजत कभी नहीं दी जाएगी। सिंह ने दिल्‍ली में इंडिया क्रिश्चियन काउंसिल द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के लिए सहिष्णुता आवश्यक है। भारत में सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं और भेदभाव के बगैर अपने धार्मिक नियमों का पालन करते हैं। यही कारण है कि भारत सहिष्णुता का विश्वविद्यालय है।
ट्रंप पर पांच महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप

ट्रंप पर पांच महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक महीने से भी कम वक्त बचा है और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक नए विवादों में घिरते जा रहे हैं। ताजा मामले में पांच महिलाओं ने ट्रंप पर उत्पीड़न और जबरदस्ती छूने का आरोप लगाया है।
पॉक्सो ई-बॉक्स: अब बच्चे कर सकेंगे यौन उत्पीड़न की सीधे शिकायत

पॉक्सो ई-बॉक्स: अब बच्चे कर सकेंगे यौन उत्पीड़न की सीधे शिकायत

परिजन और निकट के रिश्तेदारों द्वारा यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पॉक्सो ई-बॉक्स पहल शुरू की है जिसके जरिये पीड़ित बच्चे अपनी शिकायत सीधे आयोग तक पहुंचा सकते हैं।
यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक को मिली जमानत

यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक को मिली जमानत

यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली की एक अदालत ने आज जमानत दे दी। खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला उनकी संबंधी है। जांचकर्ता ने कहा था कि खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई।
यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

यौन उत्पीड़न मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद खान को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जिसने पुलिस हिरासत से इंकार करते हुए उन्हें बृहस्पतिवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement