बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 12 दिनों के गणेशोत्सव के दौरान जगह-जगह खंबे लगाकर मंडप बनाने और सड़कों को नुकसान पहुंचाने के लिए मुंबई के कई गणेशोत्सव मंडल पर जुर्माना लगाया है।
लगातार सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख का सामना कर रहा जेपी ग्रुप को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की तरफ एक बड़ा झटका लगा है। वहीं, इस जेपी ग्रुप के 10 खरीददारों को राहत दी है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को अरुणजेटली मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल पर 5000 का जुर्माना लगा दिया है। कोर्ट ने यह जुर्माना जवाब देने में देरी के लिए लगाया गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि कंपनी पर कुल जुर्माना, जो कि अप्रैल 2010 से छह वर्ष में इस परियोजना में प्रोडक्शन टारगेट से पीछे रहने के कारण, 3.02 अरब डॉलर का लगाया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में मुसलमान समुदाय की तुर्क बिरादरी की पंचायत ने एक ही बार में तीन तलाक कहने वाले व्यक्ति को फटकार लगाते हुए उस पर दो लाख रपये का जुर्माना लगाया है।
एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी करवाने पर अब यात्री को 15 लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। एयर इंडिया के कर्मचारियों से झगड़ा करना या फिर किसी खास सीट को पाने के लिए बवाल करना उपद्रवी यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। इस बारे में एअर इंडिया ने प्रस्ताव तैयार कर लिय़ा है और इसे लागू करने के बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है।