Advertisement

Search Result : "जूनियर हॉकी विश्वकप"

हॉकी इंडिया से विवाद निपटारे का इच्छुक है पाकिस्तान

हॉकी इंडिया से विवाद निपटारे का इच्छुक है पाकिस्तान

क्रिकेट कूटनीति में दाल नहीं गलती देख अब पाकिस्तान ने भारतीय हॉकी लीग में भागीदारी का प्रस्ताव हॉकी इंडिया के समक्ष रखा है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) ने हॉकी इंडिया से गतिरोध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव रखा है। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार के कारण बेशुमार दौलत वाले इंडियन लीग में उनके खिलाड़ियों की हिस्सेदारी प्रतिबंधित कर दी गई थी।
हाॅकी लीग के नए नियम: गोल करेंगे एक, माना जाएगा दो

हाॅकी लीग के नए नियम: गोल करेंगे एक, माना जाएगा दो

कलात्मक हाॅकी को बढ़ावा देने के लिए हाकी इंडिया लीग के चौथे सत्र में नए नियमों के तहत एक मैदानी गोल को दो गिना जाएगा। इस तरह के और भी कई नए नियम लागू किए गए हैं।
महिला हॉकी टीम ने 36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

महिला हॉकी टीम ने 36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

आज का दिन भारतीय महिला हॉकी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। अगले साल ब्राजील के शहर रियो में होने वाले ओलिंपिक खेलों में 1980 के बाद पहली बार भारतीय टीम हिस्‍सा लेगी।
हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) का अस्तित्व सन 1925 से है जिसे मेजर ध्यानचंद जैसे हॉकी के दिग्‍गजों ने स्थापित किया था। हमारे लिए यह बड़े सदमे की बात है कि सन 2009 में स्थापित हॉकी इंडिया के पक्ष में 90 साल पुराने आईएचएफ को अलविदा कर दिया गया क्‍योंकि हॉकी इंडिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ओलिंपिक और अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़े कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय हॉकी संघ की जगह अनुचित तरीके से हॉकी इंडिया को स्थापित करने का मुद्दा बार-बार उठाते रहे हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
दूधवाले के बेटे शुभम ने गोल्फ में रचा इतिहास

दूधवाले के बेटे शुभम ने गोल्फ में रचा इतिहास

युवा भारतीय गोल्फर शुभम जगलान ने इतिहास रचते हुए लाॅस वेगास में आईजेजीए विश्व स्टार्स आफ जूनियर गोल्फ प्रतियोगिता में लगातार दूसरा खिताब जीता।
मुझे भारतीय हॉकी कोच के पद से हटाया: वॉन ऐस

मुझे भारतीय हॉकी कोच के पद से हटाया: वॉन ऐस

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच पाल वान ऐस गाल ने सोमवार दावा किया कि हाकी इंडिया अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के साथ कथित तौर पर खुलेआम बहस होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।
जूनियर श्वाजनेगर की दस्तक

जूनियर श्वाजनेगर की दस्तक

हॉलीवुड के अभिनेता और अमेरिका के एक प्रांत में गवर्नर अर्नाल्ड श्वाजनेगर के बेटे मिडनाइट सन में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। जूनियर श्वाजनेगर पैट्रिक की यह पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म होगी। इससे पहले वह स्काउट्स वर्सेज जॉम्बीज में नजर आए थे। पर इसमें उनकी सहायक भूमिका थी।
रितु रानी की अगुवाई में ‘चक दे इंडिया’

रितु रानी की अगुवाई में ‘चक दे इंडिया’

रितु रानी बेल्जियम के एंटवर्प में 20 जून से चार जुलाई के बीच होने वाले एफआईएच हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल राउंड में भारत की 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। हाॅकी इंडिया ने आज इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी। दीपिका को उप कप्तान बनाया गया है।
हॉकी टीम का तैयारी शिविर कल से

हॉकी टीम का तैयारी शिविर कल से

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एंटवर्प में होने वाली एफआईएच हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल की तैयारी 16 मई से यहां मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में करेगी। शिविर में 48 संभावित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जापान सीरीज के लिए भारतीय हाकी टीम का ऐलान

जापान सीरीज के लिए भारतीय हाकी टीम का ऐलान

भारत ने जापान के खिलाफ भुवनेश्वर में तीन से नौ मई तक होने वाली पुरुष हाकी श्रृंखला के लिए गुरुवार को 24 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। श्रृंखला की तैयारी के लिए 22 अप्रैल से नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर चल रहा शिविर भी गुरुवार को खत्म हो गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement