Advertisement

Search Result : "जेएनयू विवाद"

असली सवाल से ध्यान बंटाने के लिए जुमलेबाजी करते हैं मोदी: कन्हैया

असली सवाल से ध्यान बंटाने के लिए जुमलेबाजी करते हैं मोदी: कन्हैया

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह मुददों से ध्यान बंटाने के लिए जुमलेबाजी करते हैं।
आरएसएस-गोवा विवाद पर पर्रिकर ने कहा- मैं एक अनुशासित स्वयंसेवक हूं

आरएसएस-गोवा विवाद पर पर्रिकर ने कहा- मैं एक अनुशासित स्वयंसेवक हूं

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा में आरएसएस के बागी नेता सुभाष वेलिंगकर द्वारा एक नया राजनीतिक संगठन शुरू किए जाने के मुद्दे को आज तवज्जो नहीं दी। गोवा में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर ने कहा, बहुत से दल हैं। आप है। कोई भी दल बना सकता है। यह लोकतंत्र है।
उत्तर प्रदेश: बहुत पहले पड़ गए थे मुलायम परिवार में दरार के बीज

उत्तर प्रदेश: बहुत पहले पड़ गए थे मुलायम परिवार में दरार के बीज

समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच की ताजा जंग का ठीकरा बेशक दो मंत्रियों की बर्खास्तगी या मुख्य सचिव को हटाए जाने पर फूट रहा हो मगर सच्चाई यह है कि विवाद केवल इतना भर नहीं है बल्कि उसकी जड़ें बेहद गहरी हैं। इस विवाद का बीज उस दिन ही पड़ गया था जब विधानसभा चुनावों से ऐन पहले अखिलेश से चर्चा के बिना ही बाहुबली डीपी यादव को सपा में शामिल कराने को हरी झंडी दी गई थी। इस पर प्रदेश पार्टी के मुखिया अखिलेश ने डीपी यादव को न लेने का एलान कर पहली बार चाचा शिवपाल को अपनी ताकत का एहसास कराया।
कावेरी विवाद: कर्नाटक में भड़की हिंसा में दो की मौत, कई इलाकों में कर्फ्यू

कावेरी विवाद: कर्नाटक में भड़की हिंसा में दो की मौत, कई इलाकों में कर्फ्यू

कर्नाटक में प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज से बचने का प्रयास करते समय जख्मी हुए एक व्यक्ति की आज मौत हो गई जिसके साथ राज्य में जारी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या दो हो गई। इस विवाद में सबसे अधिक प्रभावित बेंगलूरू शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्नाटक एवं तमिलनाडु में आज कुछ प्रदर्शनों के दौरान लक्ष्य बनाकर हमले किए गए।
ओणम की मान्यता पर सवाल उठा कर आरएसएस ने खड़ा किया विवाद

ओणम की मान्यता पर सवाल उठा कर आरएसएस ने खड़ा किया विवाद

केरल में ओणम मनाने की तैयारी के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस त्यौहार से जुड़ी किवदंती पर सवाल खड़ा कर नया विवाद पैदा कर दिया है। संघ के मुखपत्र केसरी में छपे एक लेख में ओणम मनाए जाने की मान्यता पर सवाल खड़ा किया गया है।
कावेरी विवाद: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हिंसा, तमिलनाडु में भी विरोध प्रदर्शन

कावेरी विवाद: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हिंसा, तमिलनाडु में भी विरोध प्रदर्शन

कावेरी नदी से जल छोड़ने को लेकर विवाद के बीच बेंगलुरू समेत कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हिंसा की छिट-पुट घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और पुडुचेरी के विभिन्न हिस्सों में कुछ तमिल संगठनों ने कर्नाटक के खिलाफ प्रदर्शन किए और उसके कुछ वाणिज्यिक एवं सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।
जेएनयू में लेफ्ट ही करेगा राज

जेएनयू में लेफ्ट ही करेगा राज

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट मोर्चे ने अपना परचम लहराते हुए चारों सीटों पर कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष पद पर मोहित कुमार पांडेय, वाइस प्रेजिडेंट पद पर अमल पीपी, तबरेज हसन जॉइंट सेक्रटरी और सतरूपा चक्रवर्ती को जनरल सेक्रटरी पद पर जीत मिली है।
'भाजपा-इनेलो ने की थी 350 एकड़ जमीन छोड़ने की सिफारिश'

'भाजपा-इनेलो ने की थी 350 एकड़ जमीन छोड़ने की सिफारिश'

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानेसर में अधिग्रहीत भूमि रिलीज करने के मामले में सीबीआइ के छापों पर भाजपा सरकार पर पलटवार किया है। हुड्डा ने कहा कि मानेसर में 912 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करने के लिए 27 अगस्त 2004 को ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इनेलो-भाजपा गठबंधन सरकार ने सेक्टर चार के नोटिस जारी किए थे। गठबंधन की ही सरकार ने इसमें से 350 एकड़ भूमि को रिलीज करने की सिफारिश की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने जी 20 सम्मेलन से इतर की शी चिनफिंग से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने जी 20 सम्मेलन से इतर की शी चिनफिंग से मुलाकात

भारत और चीन के बीच विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच मतभेद का विषय बने मुद्दों में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भी शामिल है, जो पाक अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है।
चीन ने कहा, दक्षिण चीन सागर पर रचनात्मक भूमिका अदा करे अमेरिका

चीन ने कहा, दक्षिण चीन सागर पर रचनात्मक भूमिका अदा करे अमेरिका

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका से कहा कि वह दक्षिण चीन सागर से जुड़े विवाद में रचनात्मक भूमिका अदा करे ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम हो सके। चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि पेइचिंग अपनी संप्रभुता को लेकर पूरी तरह से अटल है। शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान यह बात कही।
Advertisement
Advertisement
Advertisement