Advertisement

Search Result : "जेएनयू विवाद"

जेएनयू: धमकी के बाद कन्हैया और उमर की सुरक्षा बढ़ाई गई

जेएनयू: धमकी के बाद कन्हैया और उमर की सुरक्षा बढ़ाई गई

कश्मीरी गेट आईएसबीटी और जेएनयू परिसर के बीच चलने वाली बस में एक देसी पिस्तौल और सिर कलम करने की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद की सुरक्षा बढ़ा दी है।
बस में मिला कन्हैया के खिलाफ धमकी से भरा पत्र और पिस्तौल

बस में मिला कन्हैया के खिलाफ धमकी से भरा पत्र और पिस्तौल

कश्मीरी गेट आईएसबीटी और जेएनयू परिसर के बीच चलने वाली बस में एक देसी पिस्तौल और जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ लिखा धमकी भरा पत्र बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि यह पत्र उसी व्यक्ति ने लिखा है, जिसने छात्र नेता को फेसबुक पर धमकी दी थी। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस कन्हैया की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार कर रही है।
एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की पत्नी की भी मौत

एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की पत्नी की भी मौत

एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की पत्नी की भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मौत हो गई। तंजील अहमद की तीन अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वहीं उनकी पत्नी की भी गोली लगने के कारण हालत गंभीर बनी हुई थी।
घरेलू विवाद में हुई थी एनआईए अधिकारी की हत्या, दो गिरफ्तार

घरेलू विवाद में हुई थी एनआईए अधिकारी की हत्या, दो गिरफ्तार

एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। यूपी पुलिस ने दावा किया है कि घरेलू विवाद की वजह से अहमद की हत्या की गई।
एनआईटी: छात्रों ने परीक्षाएं टालने की मांग की

एनआईटी: छात्रों ने परीक्षाएं टालने की मांग की

एनआईटी श्रीनगर परिसर में तनाव के बीच दूसरे राज्यों के छात्रों ने मांग की है कि स्थिति के सामान्य होने तक सोमवार से शुरू हो रही परीक्षाओं सहित संस्थान में शिक्षण गतिविधियों को टाल दिया जाना चाहिए। दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों में लड़कियां भी शामिल हैं और वे विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कालेज और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि उनकी मांग पर चर्चा संभव नहीं है।
नारेबाजी के बजाय विकास की बातों को दें तरजीह: हेपतुल्ला

नारेबाजी के बजाय विकास की बातों को दें तरजीह: हेपतुल्ला

भारत माता की जय के नारे पर देवेंद्र फड़णवीस और रामदेव की टिप्पणियों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने आज नारेबाजी के बजाय विकास की बातों पर जोर देने की बात कही और आगाह किया कि इस तरह के राजनीतिक भाषण पहले भी देश में गलत चीजों के लिए जिम्मेदार रहे हैं।
नारेबाजी विवाद: छात्रों की सजा पर जेएनयू ले रहा है कानूनी राय

नारेबाजी विवाद: छात्रों की सजा पर जेएनयू ले रहा है कानूनी राय

पिछले दिनों जेएनयू में आयोजित एक विवादित कार्यक्रम और उसमें कथित तौर पर संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के समर्थन में की गई नारेबाजी के मामले में कुछ छात्रों को सजा देने के मुद्दे पर जेएनयू ने कानूनी राय मांगी है। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारे भी लगाए गए थे।
दारुल उलूम का फतवा, मुस्लिम न बोलें भारत माता की जय

दारुल उलूम का फतवा, मुस्लिम न बोलें भारत माता की जय

देश में भारत माता की जय का नारा लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद ने मुस्लिमों को भारत माता की जय बोलने से परहेज करने की हिदायत दी है क्योंकि यह मूर्ति पूजा के समान है, जिसकी इस्लाम में इजाजत नहीं है। दारुल उलूम के इस फतवे पर भाजपा और शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अपने ब्लॉग में अमिताभ ने बोफोर्स विवाद को किया याद

अपने ब्लॉग में अमिताभ ने बोफोर्स विवाद को किया याद

बोफोर्स विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा है। ब्लॉग में बच्चन ने कहा है कि बोफोर्स मामले में उन पर एवं उनके परिवार पर आरोप लगने के कारण उनके अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लग गया था।
नहीं थोपा जाए भारत माता की जय का नारा: मोहन भागवत

नहीं थोपा जाए भारत माता की जय का नारा: मोहन भागवत

भारत माता की जय के नारे को लेकर छिड़ी बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज लखनउ में कहा कि भारत यह नारा किसी पर थोपने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमें एेसा भारत बनाना है कि लोग स्वत: भारत माता की जय कहें।
Advertisement
Advertisement
Advertisement