अभिनेता आमिर खान अब अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर नहीं होंगे। पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बताया है कि अतुल्य भारत अभियान के लिए आमिर खान का अनुबंध समाप्त गया है।
स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए एक टीवी पत्रकार के साथ लाइव शो क दौरान फ्लर्ट करना मंहगा साबित हुआ। टीवी पर सीधे प्रसारण के दौरान शो की महिला प्रस्तोता के साथ फ्लर्ट करने के लिए गेल पर 7000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही गेल द्वारा की गई हरकत को पूरी तरह से सीमा रेखा का उल्लंघन करार दिया गया है।
अभिनेता टॉम ऑल्टर ने किसी दिन कहा, भारत हमेशा से असहिष्णु देश रहा है। क्या हमने आजादी के सिर्फ 5 महीने के अंदर महात्मा की हत्या नहीं कर दी? क्या सरकारों ने पुस्तकों, नाटकों, फिल्मों और प्रदर्शनियों को प्रतिबंधित नहीं किया?
देश में असहिष्णुता के कारण बढ़ती बेचैनी पर अपनी टिप्पणी के लिए अभिनेता आमिर खान चौतरफा आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। जहां भाजपा ने उनके बयान को देश को बदनाम करने की कांग्रेस की गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया वहीं हिंदू सेना ने मुंबई स्थित उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर उनसे टिप्पणी वापस लेेने की मांग की।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की असहिष्णुता पर बयानबाजी ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील पर भारी पड़ रही है। आमिर के बयान से नाराज लोग स्नैपडील के ऐप का बहिष्कार कर रहे हैं। आमिर की भड़ास स्नैपडील पर निकाली जा रही है।
तीन दिवसीय दौरे पर इंग्लैंड गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लंदन के वेम्बले स्टेडियम भारतीय समुदाय के लोगों की संबोधित किया। स्टेडियम में विशाल संख्या में उपस्थित भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की मेहरबानी नहीं चाहता है बल्कि भारत दुनिया की बराबरी चाहता है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म अभिनेता शाहरुख को देशद्रोही बताने वाले अपने विवादित ट्वीट से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा है कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।
प्रियंका चोपड़ा के पहले अमेरिकी टीवी धारावाहिक क्वांटिको को बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके काम को मिल रही सराहना को देखते हुए उन्हें खुशी भी है और वह अपने पिता को मिस भी कर रही है।