ऐसे में जब पीएम मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं तो चीन की तरफ से मानसरोवर यात्रा को लेकर बयान दिए गए बयान को अहम माना जा रहा है। चीन ने कुछ दिन पूर्व ही मानसरोवर यात्रियों के जत्थे को नाथू-ला से आगे बढ़ने से रोक दिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली वार्ता पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। सोमवार को दोनों नेताओं की मुलाकात होगी।
दार्जिलिंग में आज गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के चीफ बिमल गुरुंग के ऑफिस पर पुलिस की छापेमारी के बाद समर्थक दल भड़क उठे हैं। समर्थकों ने कई जगह तोड़फोड़ कर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को आग को हवाले कर दिया है। आज की गई छापेमारी के दौरान दार्जिलिंग पुलिस ने 400 हथियार और कैश बरामद किए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बार अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। ट्रंप के स्वभाव को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि पीएम मोदी को ओबामा के कार्यकाल की तरह वही गर्मजोशी मिलेगी या नहीं? फिलहाल तो नई दिल्ली की तरफ से ज्यादा से ज्यादा यही उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी की यह यात्रा बिना किसी विघ्न के सकुशल संपन्न हो जाए।
ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका अलग हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि विकसित देशों से अरबों डॉलर पाने के लिए भारत पेरिस जलवायु समझौते में शामिल हुआ है।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पाकिस्तान के लोगों को अमेरिकी वीजा की संख्या में 40 फीसदी की कटौती हो गई है। ये स्थिति तब है जबकि पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को यात्रा प्रतिबंधित देशों की सूची में नहीं डाला है। दूसरी ओर पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले इस वर्ष मार्च और अप्रैल में अमेरिका के गैर आप्रवासन वीजा श्रेणी में भारतीय को 28 फीसदी ज्यादा वीजा दिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों सउदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान रियाद में एक समिट को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत आतंक पीड़ित है और हर देश को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की उसकी सीमा में आतंक ना पनपे।