मई 2011 में मारे जाने से कुछ माह पहले अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन अपना पूरा ध्यान अमेरिका के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर हमला बोलने पर केंद्रित कर रहा था।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में चलाए जा रहे सैन्य अभियान के कारण उग्रवादियों के कराची में छिपे होने की आशंका है। जिसे देखते ङुए पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी के नागरिकों से हर समय राष्ट्रीय पहचान पत्र साथ रखने के लिए कहा गया है, अन्यथा उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।
एक बार फिर आइएसआइएस के सरगना अल-बगदादी के बुरी तरह घायल होने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि बगदादी आजकल आतंकी संगठन का कामकाज को नहीं देख रहा है। क्या वाकई दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी अबु बक्र अल बगदादी मरने के कगार पर है? आइएसआइएस में नया नेता चुनने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में शनिवार सुबह आत्मघाती हमला हुआ। इसमें करीब 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आतंकी संगठन आईएसआईएस के प्रवक्ता शाईदुल्ला शाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी की रिहाई पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान से 26-11 के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता पर आगे बढ़ने के लिए बार-बार कहा है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकवादी कृत्य करने एवं उसका वित्तपोषण करने के सिलसिले में पेशावर स्कूल नरसंहार के मास्टमाइंड और पाकिस्तानी तालिबान के प्रमुख मुल्ला फजलुल्ला पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पत्तन इलाके में आतंकी वारदात के दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। संदिग्ध आतंकवादियों ने इस पुलिस कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया।
पाकिस्तान में आज पंजाब प्रांत की विभिन्न जेलों में कैद चार दोषियों को फांसी पर लटका दिया। इसके साथ ही फांसी के मामलों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। पाकिस्तान ने मौत की सजा पर खुद रोक लगाई थी लेकिन दिसंबर में उसने इस फैसले को पलट दिया।