![मोदी के मंत्रियों के बेतुके बोल, वीके सिंह का विवादित बयान](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/a428817fb19df77d9606c4432d0a3754.jpg)
मोदी के मंत्रियों के बेतुके बोल, वीके सिंह का विवादित बयान
मोदी सरकार के मंत्रियों के विवादित बोल सरकार की किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रीजीजू के उत्तर भारतीयों के बारे में विवादित बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फरीदाबाद में दो बच्चों को जिंदा जलाने की घटना के बारे में बेतुका बयान दिया है। वीके सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी कुत्ते को पत्थर मारता है तो उसके लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।