Advertisement

Search Result : "दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री"

आईआईटी दिल्ली: हॉस्‍टल छात्राओं को पूरे कपड़े पहनने का सर्कुलर, हंगामे के बाद लिया वापस

आईआईटी दिल्ली: हॉस्‍टल छात्राओं को पूरे कपड़े पहनने का सर्कुलर, हंगामे के बाद लिया वापस

आईआईटी दिल्ली के महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को सभ्य और पूरे कपड़े पहनने की सलाह देने वाले एक कथित सर्कुलर पर हंगामा होने के बाद प्रशासन को उसे वापस लेना पड़ा।
लवली ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को दिया झटका

लवली ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को दिया झटका

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा दिल्‍ली युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछले चार महीने के दौरान यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा व उत्‍तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य भी भाजपा में शामिल हुए थे।
उत्‍तराखंड में भी भुखमरी से मौत, प्रदेश में मचा हड़कंप

उत्‍तराखंड में भी भुखमरी से मौत, प्रदेश में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के खजुरानी गांव में एक 17 वर्षीया किशोरी की कथित रूप से भुखमरी के चलते मौत हो जाने की खबर से पूरे उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए इस घटना को देवभूमि पर एक कलंक करार दिया है।
दिल्‍ली ने पंजाब को हराया

दिल्‍ली ने पंजाब को हराया

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर खेले गए 15 वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम थी। धुरंधर गेंदबाजों से सजी दिल्ली की टीम ने 189 रनों के लक्ष्य का खूबसूरती से बचाव कर लिया और पंजाब को 51 रन से हरा दिया।
आप ने जारी की MCD में बीजेपी के कुशासन की बुकलेट

आप ने जारी की MCD में बीजेपी के कुशासन की बुकलेट

दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 13 साल के कुशासन को दर्शाती एक बुकलेट आम आदमी पार्टी ने शनिवार को जारी की। इस बुकलेट में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए गए हर-एक कारनामे मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी इस बुकलेट के माध्यम से दिल्ली की जनता को बताएगी कि कैसे बीजेपी ने निगम के माध्यम से दिल्ली की जनता को लूटा है और दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य को ख़तरे में डाला है।
उपचुनाव की हार के बाद बिगड़े समीकरण साधने में जुटी आप

उपचुनाव की हार के बाद बिगड़े समीकरण साधने में जुटी आप

राजौरी गार्डन की हार के बाद आप ने आगे के राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी पार्टी भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
स्वराज इंडिया ने दिल्ली में पर्यावरण को बनाया मुद्दा

स्वराज इंडिया ने दिल्ली में पर्यावरण को बनाया मुद्दा

स्वराज इंडिया ऐसी पहली पार्टी है जिसने पर्यावरण के मुद्दे को केंद्रीय मुद्दा बनाया है। आज तक किसी पार्टी ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया है। अब पार्टी दिल्ली के स्वास्थ्य निर्माण की दिशा में कदम उठाएगी।
एक करोड़ लोगों का बैंक एकाउंट डाटा लीक, दिल्ली में गिरोह का भंडाफोड़

एक करोड़ लोगों का बैंक एकाउंट डाटा लीक, दिल्ली में गिरोह का भंडाफोड़

देश के एक करोड़ लोगों के बैंक खातों की जानकारी सस्ते में उपलब्ध है। आपके बैंक खाते की जानकारी केवल दस या बीस पैसे में ही बेची जा रही है। यह जानकारी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली। महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे।
...तो क्‍या आप के अस्तित्‍व पर अब मंडराने लगे हैं बादल

...तो क्‍या आप के अस्तित्‍व पर अब मंडराने लगे हैं बादल

लगता है भाजपा को देश के सारे चुनाव जीतने का वरदान सा मिल गया है। यूपी की रिकार्ड तोड़ जीत के बाद देशभर के उप चुनाव के परिणाम शायद इस ओर ही इशारा कर रहे हैं। परंपरागत दलीय व्‍यवस्‍था के बीच देश की राजधानी दिल्‍ली में वैकल्पिक राजनीति का चेहरा बनकर उभरे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी इस बार भाजपा ने पटखनी दे दी है। दिल्‍ली की पंजाबी बाहुल्‍य राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा ने अपना विजय परचम तो लहराया है, यह भाजपा और मोदी के युग में कोई बड़ी बात नहीं हो सकती लेकिन यहां से सत्‍ताधारी आप के प्रत्‍याशी की जमानत का जब्‍त होना दिल्‍ली की राजनीति की एक दूसरी तस्‍वीर अवश्‍य पेश कर रहा है।
दिल्‍ली निगम चुनाव: कांग्रेस नेता रजिया सुल्ताना आप में शामिल

दिल्‍ली निगम चुनाव: कांग्रेस नेता रजिया सुल्ताना आप में शामिल

दिल्‍ली निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए असंतुष्टों का दल बदलने का खेल भी तेज हो गया है। कांग्रेस नेता व डिप्टी मेयर रह चुकी रजिया सुल्ताना व पूर्व पार्षद जमीर अहमद मुन्ना ने आप का दामन थाम लिया है। इससे पार्टी को खासा झटका लगा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement