वर्तमान में विराट कोहली दुनिया के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। उनकी टाइमिंग में नित दिन निखार आता जा रहा है। मुश्किल समय में बड़ी पारियां खेलना उनका स्वभाव है लेकिन वह अपनी छोटी सी पारी में भी एक दो ऐसे लाजवाब शॉट खेल जाते हैं जिसे क्रिकेट प्रेमी पहले शायद ही देखे हों। विराट ने रविवार को एक ऐसा ही शॉट खेला जिसकी क्रिकेट पंडित चर्चा कर रहे हैं।
निगम में हार के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया था। हाईकमान ने अब उनका इस्तीफा नामंजूर कर उन्हें अपने तरीके से संगठन चलाने का अधिकार दे दिया है।
एमसीडी चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ संगठन में बदलाव पर बातचीत की है। मंगलवार को दिल्ली के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल बैठक करेंगे।
दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराया है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिल गया है। आप की करारी हार हुई है, जबकि शुरू में दूसरे नंबर पर दिख रही कांग्रेस अंत में तीसरे नंबर पर आई है।