बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) विश्वविद्यालयों की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष दस संस्थानों में जगह बनाने वाला देश का पहला शिक्षण संस्थान बन गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार महंगाई पर काबू पाने में सफल रही है जो कि 2014 में नियंत्रण से बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान किसी भी राजनीतिक दल ने महंगाई का मुद्दा नहीं उठाया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की घनी आबादी वाले इलाके में आतंकवादी रोधी स्क्वाड (एटीएस) के आपरेशन के दौरान आज देर शाम खुलासा हुआ कि जिस मकान की घेराबंदी की गई है उसमें दरअसल दो संदिग्ध आतंकी छुपे हुए हैं। देर रात तक समाचार लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर ये कार्रवाई की। कानपुर में भी एक संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है और उसके संबंध लखनऊ वाले आतंकियों से हो सकते हैं।
किम जोंग-नाम की हत्या के मामले पर भड़के हुए राजनयिक विवाद को नाटकीय ढंग से आगे बढ़ाते हुए प्योंगयांग ने आज मलेशियाई लोगों को उत्तर कोरिया छोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में आज सुबह हुए धमाके में दस लोग घायह हो गए। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि यह आतंकी हमला है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मकरंद देउस्कर ने बताया कि हमने होशंगाबाद जिले के पिपरिया कस्बे से तीन संदिग्धों को वाहन जांच के दौरान हिरासत में लिया है। इनका संबध इस धमाके से है।
सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के दो और साथियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने प्रजापति के गनर चन्द्रपाल को गिरफ्तार किया था।
महाराष्ट्र के सांगली में कन्या भ्रूण हत्या के एक दिल दहलाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां से 19 भ्रूण बरामद किये हैं। ये सभी भ्रूण लड़कियों के हैं, गर्भपात के बाद इन शवों को एक स्थानीय नाले के पास गाड़ दिया गया था।
ब्रज में रंग और उमंग के अनूठे त्यौहार होली का आनंद फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि वसंत पंचमी के दिन से ही बिखरने लगता है किंतु फाल्गुन शुक्ल नवमी के दिन बरसाना की लठमार होली से वह आनंद मानों परवान चढ़ जाता है। उसके बाद तो फिर होलिका दहन के दस दिन बाद तक रंगों की धूम मची रहती है।
पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोपों में गिरफ्तार किए गए 85 भारतीय मछुआरों को आज जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया था।