Advertisement

Search Result : "नक्सली"

होली के रंग में रंगा पूरा भारत

होली के रंग में रंगा पूरा भारत

देश भर में आज पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया और सड़कें-गलियां रंगों से सराबोर रहीं। चारों ओर रंगों से पुते चेहरे नजर आए और बच्चों ने छतों से दूसरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंके। लोगों ने एक-दूसरे को होली मुबारक कहते हुए गले लगाया और ढोल-नगाड़ों की आवाज पर ठुमके भी लगाए।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है।
नक्सली अब भी खतरनाक, 2016 में सबसे ज्यादा आईईडी धमाके किए

नक्सली अब भी खतरनाक, 2016 में सबसे ज्यादा आईईडी धमाके किए

देश में नक्सली अभी भी सबसे खतरनाक बने हुए हैं। अरातकतावादी माओवादी संगठनों ने पिछले साल आईईडी और दूसरे घातक हथियारों के उपयोग से सबसे ज्यादा सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों की जान ली। नक्सलियों ने साल 2016 में सबसे ज्यादा आईईडी धमाके किए।
'छग में आदमी को मारकर नक्सली बताते हैं, भाजपा सरकार बर्खास्‍त हो'

'छग में आदमी को मारकर नक्सली बताते हैं, भाजपा सरकार बर्खास्‍त हो'

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा कथित ज्यादतियां किए जाने को लेकर वहां की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस के एक सदस्य ने की जिसके बाद सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
झारखंड में छह नक्सली ढेर

झारखंड में छह नक्सली ढेर

झारखंड के माओवादी हिंसा से प्रभावित लातेहार जिले के जंगलों में सीआरपीएफ के कमांडो के साथ मुठभेड़ में छह संदिग्ध नक्सलियों को आज मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 209 कोबरा कमांडो का दस्ता जिले के करमडीह-छीपदोहर के जंगलों में गश्त पर निकला था जब सुबह लगभग नौ बजे यह मुठभेड़ हुई।
नोटबंदी का असर, नक्सली भी अपनी वसूली की रकम भुनाने के फेर में

नोटबंदी का असर, नक्सली भी अपनी वसूली की रकम भुनाने के फेर में

पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट के चलन से बाहर होने का असर नक्सली गतिविधियों पर भी पड़ सकता है, तथा नक्सलियों के डंप में रखे करोड़ों रुपये के कचरे में बदलने की संभावना है। ऐसे में नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
तालिबान, आईएसआईएस और बोको हरम की तरह हैं नक्सली: रिपोर्ट

तालिबान, आईएसआईएस और बोको हरम की तरह हैं नक्सली: रिपोर्ट

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से `नेशनल कॉन्सोर्टियम फॉर द स्टडी ऑफ टेररिज्म एंड रेस्पांसेज टू टेररिज्म’ नाम की एक संस्था ने दुनिया भर से जमा किए गए आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में भारत में सक्रिय नक्सलियों (भाकपा- माओवादी) को तालिबान, आईएसआईएस और बोको हरम जैसे खतरनाक आतंकी गुटों के बाद चौथे नंबर का सबसे घातक उग्रवादी समूह बताया गया है। भाकपा (माओवादी) प्रतिबंधित है।
स्वामी की नजर में केजरीवाल नक्सली, कहा किसी भी प्रकार की उम्‍मीद बेमानी

स्वामी की नजर में केजरीवाल नक्सली, कहा किसी भी प्रकार की उम्‍मीद बेमानी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नक्सलाइट हैं। हर तरह की नीति का विरोध करना उनका काम है। उनसे किसी भी तरह की उम्मीद करना बेमानी है। स्‍वामी ब्रह्मकुमारीज संस्था के एक कार्यक्रम में शामिल होने माउंटआबू आए थे।
लकीर बड़ी करने में विश्वास : डॉ. रमन सिंह

लकीर बड़ी करने में विश्वास : डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को 12 साल से सत्ता में बने हुए हैं और अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में दमखम से जुटे हुए हैं। राजनीतिक समीकरणों पर उनकी निगाह है। अरसे से उन्होंने विकास कार्यक्रमों को अपना कारगर हथियार बना रखा है। नक्सली हिंसा के मुकाबले के लिए भी वे जनता से सीधा संवाद और विकास योजनाओं के सूक्ष्म स्तर तक क्रियान्वयन को सटीक फार्मूला मानते हैं। पार्षद से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले रमन सिंह को जनता की नब्ज सटीक तौर पर समझने-परखने वाला नेता माना जाता है। छत्तीसगढ़ में अभी हाल उन्होंने `लोक सुराज यात्रा' का अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के इलाकों के दौरे में डॉ. रमन सिंह के साथ आउटलुक के समाचार संपादक दीपक रस्तोगी ने लंबी बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश :
11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। ताजा कड़ी में शनिवार को 11 महिला नक्सलियों समेत 122 नक्सलियों ने हथियार फेंककर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा जिले में यह अब तक का सबसे बड़ा समर्पण माना जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement