प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पोते के तिलक समारोह में शिरकत करेंगे। मोदी की इस स्वीकृति के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज होने लगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादास्पद बंद गला सूट की नीलामी के दूसरे दिन गुरुवार को इसकी बोली 1.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। एक हीरा कारोबारी ने इस सूट के लिए 1.41 करोड़ रुपये की बोली लगाई है जो अब तक की सर्वाधिक बोली है।
आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने विवादित 10 लाख रुपये के सूट को तिलांजलि देनी ही पड़ी। प्रधानमंत्री के नाम की पट्टी वाले इस सूट की नीलामी प्रधानमंत्री मोदी को मिले 455 तोहफों के साथ हो रही है।
नरेंद्र मोदी ने विदेश नीति में बदलाव के संकेत देने से पहले विदेश मंत्रालय में बदलाव के संकेत पहले दे दिए। विदेश सचिव सुजाता सिंह को कार्यकाल खत्म होने से सात महीने पहले ही उन्हें अचानक उनके पद से हटाकर यह संकेत प्रधानमंत्री ने पूरी नौकरशाही को दिया। इसके बाद उन्होंने कहा, -नौकरशाही को अब समझना चाहिए कि रवैये में अंतर आया है, पहले संतुलन की बात होती थी, सक्रिय, अब तेजी से आगे बढ़ने वाली विदेश नीति अपनानी है।
हिंदुत्ववादी ताक़तें लगातार धार्मिक ध्रुवीकरण को तेज़ करने की कोशिश कर रही हैं। कहीं पुल पर गांधी के हत्यारे गोडसे का नाम लिख कर तो कहीं गांधी पर हमला कर ये ताकतें अपना एजेंडा आगे बढ़ा रही़ हैं।
क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ पर ब्रेक लग जाएगा। अगर एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है।