हाल ही में बनारसी पान के ब्रैंड में एक नया नाम और जुड़ गया है। बनारसी पानों में नए नाम की एंट्री तब हुई जब 70 साल पुरानी मशहूर पान की दुकान पर बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान पहुंचे।
नीतीश कुमार ने एनडीए के समर्थन से सरकार बना ली है। लेकिन आरजेडी ने बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
बिहार की राजनीति में मचे भारी उलटफेर के बीच नीतीश कुमार की एनडीए में घर वापसी लगभग तय हो गई है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को समर्थन देगी और दोनों दल के नेता नीतीश को नेता चुनेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसक घटनाओं पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने इनसे इस तरह की किसी भी घटनाओं को प्रश्रय नहीं देने को कहा है। केंद्र सरकार ने आज जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच को जानकारी दी कि कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है पर वह देश में किसी भी तरह की अतिसतर्कता का समर्थन नहीं करती है।
पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले दिन जीएसटी को सफल बताते हुए कहा कि जब देश के सभी राजनीतिक दल, सभी सरकारें सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रहित के तराजू पर तौलकर फैसला करती है, तो कितना महत्वपूर्ण राष्ट्रहित का काम होता है, जो जीएसटी में सफल और सिद्ध हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गो रक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकारों को कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि गो माता की रक्षा होनी चाहिए लेकिन कानून किसी को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।