Advertisement

Search Result : "निर्भया मामला"

डीडीसीए रिपोर्ट में जेटली का जिक्र नहीं, लेकिन आप का पलटवार

डीडीसीए रिपोर्ट में जेटली का जिक्र नहीं, लेकिन आप का पलटवार

डीडीसीए विवाद पर गतिरोध आज और तेज हो गया है। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डीडीसीए मुद्दे पर अरूण जेटली के खिलाफ आरोप लगाने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा, वहीं आप ने पलटवार करते हुए वित्त मंत्री पर जांच से भागने के आरोप लगाए है।
बाल अपराध बढ़ाएगा किशोर (अ)न्याय विधेयक

बाल अपराध बढ़ाएगा किशोर (अ)न्याय विधेयक

आक्रोश और उन्माद हिंसा दे सकते हैं, न्याय नहीं, राज्यसभा में किशोर न्याय (बाल देखरेख एवं संरक्षण) विधेयक-2015 के पारित होने से यही बात फिर से साबित हुई है। उंन्‍मादित जनता बस 16 दिसंबर 2012 सामूहिक बलात्कार (निर्भया) के किशोर अपराधी का खून मांगने निकली थी, सरकार ने उसके दामन में देश भर के बच्चों को अपराधी बनाने का दाग भर दिया। जी हां, किशोर न्याय विधेयक का बर्बर बलात्कार और हत्यायों से कोई खास रिश्ता नहीं है। यह विधेयक किसी भी ‘जघन्य’ अपराध के आरोपी किशोरों के साथ व्यस्क अपराधियों सरीखा व्यवहार करने, उन पर वयस्क अदालतों में मुकदमा चलाने और उन्हें वयस्कों के लिए बनी जेल में भेजने का रास्ता खोलता है।
जेटली के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

जेटली के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

डीडीसीए में कथित भ्रष्‍टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी और वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। आज जेटली के इस्तीफे की मांग करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार छोड़ने पड़ी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
निर्भया कांडः निगहबानी की कमी से बनते अपराधी बच्चे

निर्भया कांडः निगहबानी की कमी से बनते अपराधी बच्चे

निर्भया बलात्कार कांड के नाबालिग मुजरिम के बाल सुधार गृह से 21 दिसंबर को छूटने के बाद भी उस मसले पर बहस जारी है और नए बाल अपराध कानून को लेकर मशक्कत चल रही है। इस संबंध में इस संवाददाता को उस समय का एक प्रसंग याद रहा है।
राज्‍यसभा में आज पास हो सकता है किशोर न्‍याय विधेयक

राज्‍यसभा में आज पास हो सकता है किशोर न्‍याय विधेयक

निर्भया कांड के नाबालिग दोषी की रिहाई के बाद सरकार पर किशोर न्‍याय संशोधन विधेयक को संसद में पारित कराने का दबाव बढ़ गया है। इस विधेयक में जघन्‍य अपराधों में शामिल 16 साल से ऊपर के किशोरों को व्‍यस्‍कों जैसी सजा देने का प्रावधान है। इस विधेयक पर आज राज्‍यसभा में चर्चा और इसके पास होने की उम्‍मीद की जा रही है।
निर्भया कांड: दोषी की रिहाई पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

निर्भया कांड: दोषी की रिहाई पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

निर्भया कांड के नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक की आखिरी उम्‍मीद भी ध्‍वस्‍त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की याचिका खारिज करते हुए रिहाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। अदालत का कहना है कि दोषी की सजा बढ़ाने के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।
किशोर न्याय विधेयक राज्‍यसभा में जल्द पास करने पर जोर

किशोर न्याय विधेयक राज्‍यसभा में जल्द पास करने पर जोर

राज्यसभा में आज विभिन्न दलों के सदस्यों ने किशोर न्याय कानून में संशोधन के प्रावधान वाले विधेयक को जल्दी पारित किए जाने पर बल दिया। इसके कुछ देर पहले ही उच्चतम न्यायालय ने निर्भया मामले में नाबालिग दोषी की रिहाई के खिलाफ एक याचिका को खारिज कर दिया।
जेटली-केजरीवाल में जंग, जांच व मानहानि तक पहुंचा मामला

जेटली-केजरीवाल में जंग, जांच व मानहानि तक पहुंचा मामला

दिल्‍ली सचिवालय में सीबीआई की छापेमारी का मामला वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच सियासी जंग में तब्‍दील हो चुका है। रविवार को डीडीसीए में कथित घोटाले के लेकर राजनीति गरमाई रही। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी नेताओं की सलाह को नजरअंदाज करते हुए डीडीसीए में हुए कथित फर्जीवाड़े से जुड़े कई खुलासे किए। जबकि जेटली और आम आदमी पार्टी के बीच जांच अौर मानहानि के हमले शुरू हो गए हैं।
जेटली का केजरीवाल पर मानहानि का दावा, अदालत ने लिया संज्ञान

जेटली का केजरीवाल पर मानहानि का दावा, अदालत ने लिया संज्ञान

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ आज आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। अदालत ने उनकी इस शिकायत का संज्ञान ले लिया है। मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement