साहित्योत्सव 2017 केतीसरे दिन शाम को प्रख्यातविद्वान एवं इतिहासकार डॉ. रामचंद्र गुहा ने कहा कि मार्क्सवाद व्यक्ति को कम महत्त्व देता है। वे अकादेमी की प्रतिष्ठित संवत्सर व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘ऐतिहासिकजीवनी का शिल्प’ विषयक व्याख्यान के दौरान धार्मिक एवं वैचारिक विरासत की चर्चा कर रहे थे।
एक ओर जहां दुनिया भर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी निर्णयके बाद उनका विरोध बढ़ रहा है तो दूसरी ओर 'ट्रंप सेना' नामक नवोदित संगठन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार शुरू कर दिया है। इसकी शुरुवात उसने धौलाना विधानसभा सीट से की है जहाँ से भाजपा के डॉ रमेश चंद तोमर मैदान में हैं। ज्ञात रहे डॉ तोमर पर चुनाव आयोग के निर्देश के बाद उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा का मानना है कि अब कांग्रेस एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में कभी नहीं उभर सकती है। कोलकाता में नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नेताजी व्याख्यानमाला2017’ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की लंबी आयु और उसकी धीरे-धीरे मौत विषय पर उन्होंने यह बात कही।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस जर्मन कार को रवाना किया, जिसमें सवार होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोलकाता के अपने पैतृक आवास से 1941 में अंग्रेजों को चकमा देकर नजरबंदी से भागे थे। इस कार की मरम्मत की गई है। राष्टपति इस कार में बैठे भी और कुछ दूरी तक सफर भी किया।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।