Advertisement

Search Result : "नेपाल आपदा"

नेपाल में जब्‍त हुए डाबर रियल जूस के 77 कंटेनर

नेपाल में जब्‍त हुए डाबर रियल जूस के 77 कंटेनर

नेपाल की भ्रष्‍टाचार रोधी शाखा ने डाबर के नेपाल में बने रियल जूस के 77 कंटेनर जब्‍त कर लिए हैं। डाबर के इस प्रोडक्‍ट की गुणवत्‍ता के बारे में शिकायतों के बाद यह कार्रवाई हुई है।
नेपाल की स्वायत्ता में भारत का कोई हस्तक्षेप नहीं: सुषमा स्वराज

नेपाल की स्वायत्ता में भारत का कोई हस्तक्षेप नहीं: सुषमा स्वराज

नेपाल की स्वायत्तता में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से इंकार करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा है कि उन्होंने पड़ोसी देश के विदेश मंत्री तथा मधेसी नेताओं को परस्पर वार्ता के जरिए स्थिति का समाधान खोजने की सलाह दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक हफ्ते में स्थिति में सुधार होगा और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बहाल हो जाएगी। साथ ही उन्होंने नेपाल में संसदीय दल भेजने पर भी सहमति जताई।
पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लि्ए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चेन्नई पहुंचे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जयललिता से मुलाकात के दौरान तमिलनाडु को 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त मदद देने का ऐलान किया है। लगातार बारिश के चलते चेन्नई और उससे सटे कई उपनगरों में हालात बेहद खराब हैं। राज्‍य में बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 269 तक पहुंच चुका है।
सरकार ने माना भीषण बाढ़, घोषित हो सकती है राष्ट्रीय आपदा

सरकार ने माना भीषण बाढ़, घोषित हो सकती है राष्ट्रीय आपदा

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ को लेकर सरकार ने माना कि स्थिति अधिक गंभीर है और शहर एक टापू बनकर रह गया है। संसद के दोनों सदनों में बाढ़ को लेकर चर्चा हुई और सांसदों ने कहा कि स्थिति की भयावहता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। यह संभव है कि सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे।
नेपाल सरकार संविधान में संशोधन को तैयार मधेशी फिर भी अड़े

नेपाल सरकार संविधान में संशोधन को तैयार मधेशी फिर भी अड़े

नेपाल में चल रहे मधेशी आंदोलन को लेकर राजनीतिक दलों रूख भले ही लचर हो रहा है लेकिन मधेशी नेताओं की मानें तो सरकार पूरी तरह से उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
नेपाल में भारतीय न्‍यूज चैनल बंद, 13 भारतीय जवान रिहा

नेपाल में भारतीय न्‍यूज चैनल बंद, 13 भारतीय जवान रिहा

नेपाल में उग्र होते मधेसी आंदोलन के बीच भारत को झटका देने वाली दो खबरें अाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में सभी भारतीय न्‍यूज चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि दूसरी तरफ भारत-नेपाल सीमा पर 13 भारतीय सुरक्षाकर्मियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि इन्‍हें बाद में रिहा कर दिया गया।
मधेसी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 4 मरे कई घायल

मधेसी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 4 मरे कई घायल

दक्षिणी नेपाल में एक प्रमुख राजमार्ग पर मधेसी प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी को हटाने की कोशिश में सुरक्षाकर्मियों के गोली चलाने से कम से कम 4 व्यक्ति मारे गए और कई घायल हो गए। चार मधेसी पार्टियों को मिलाकर बने मधेसी मोर्चे और सरकार के बीच संविधान संशोधन पर वार्ता असफल रहने के बाद नेपाल में फिर हिंसा भड़क उठी है।
'नेपाल अपने आंतरिक मामलों से निपटने में सक्षम'

'नेपाल अपने आंतरिक मामलों से निपटने में सक्षम'

नेपाल ने भारत और अन्य देशों को अपनेे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की सलाह देते हुए आज स्पष्ट किया कि संविधान का मसौदा तैयार करना उसका अंदरूनी मामला है और वह खुद अपने मुद्दों से निपटने में सक्षम है।
नेपाल में मधेशी आंदोलन को भारत देगा पूर्ण समर्थन

नेपाल में मधेशी आंदोलन को भारत देगा पूर्ण समर्थन

नेपाल में नए संविधान को लेकर चल रहे मधेशियों के विरोध का भारत पूरी तरह से समर्थन करता रहेगा। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक मधेशियों की मांग को नेपाल सरकार पूरी तरह से खारिज करना चाह रही है जो कि संभव नहीं है।
अब चीन देगा नेपाल को ईंधन, भारत का एकाधिकार खत्‍म

अब चीन देगा नेपाल को ईंधन, भारत का एकाधिकार खत्‍म

नेपाल नीति को लेकर भारत को एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के लिए नेपाल ने चीन से हाथ मिला लिया है। इस तरह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का चार दशक पुराना एकाधिकार खत्‍म हो गया है।