Advertisement

Search Result : "नेपाल यात्रा"

नेपाल में गहराए राजनीतिक मतभेद

नेपाल में गहराए राजनीतिक मतभेद

नेपाल में संविधान निर्माण की प्रक्रिया अब तक अधर में लटकी है। इस बीच सत्ताधारी कांग्रेस-एमाले गठबंधन और यूसीपीएन माओवादी के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं।
तीन देशों की यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री

तीन देशों की यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी पांच दिवसीय यात्राा समाप्त कर स्वदेश लौट आए। तीन देशों - सेशल्स, माॅरीशस और फिर श्रीलंका - की यात्रा के अंतिम दिन मोदी जाफना का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्राी बने।
सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भारत ने सेशेल्स के साथ रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करते हुये सुरक्षा और नौवहन क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिये आज चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों के यात्रा पर कल अपने पहले पड़ाव पर यहां पहुंचे। उन्होंने आज यहां सेशल्स के राष्ट्रपति जेम्स एलेक्स माइकल के साथ बातचीत की और कहा सेशेल्स हमारे हिन्द महासागर के पड़ोस में अहम भागीदार है।
मंगलवार से 3 देशों की यात्रा पर मोदी

मंगलवार से 3 देशों की यात्रा पर मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका, मॉरीशस और सेशेल्स की पांच दिवसीय यात्रा पर कल रवाना होंगे और उम्मीद है कि इससे देश के हिंद महासागर क्षेत्रा के देशों से रिश्ते और प्रगाढ होंगे। इसके साथ ही यह भी उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान मोदी श्रीलंका में तमिलों के गढ़ जफना का भी दौरा करेंगे।
मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंका का झटका

मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंका का झटका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीलंका दौरे से पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें गोली मारी जा सकती है। उन्होंने भारतीय मछुआरों पर उत्तरी श्रीलंका के मछुआरों की आजीविका छीनने का आरोप लगाते हुए तमिल तांती टीवी से कहा अगर कोई मेरे घर में घुसने की कोशिश करता है तो मैं गोली मार सकता हूं। अगर वह मारा जाता है तो कानून मुझे ऐसा करने की अनुमति देता है।
फिलहाल हथियार नहीं उठाएंगे नेपाली माओवादी

फिलहाल हथियार नहीं उठाएंगे नेपाली माओवादी

नेपाल में नया गणतांत्रिक संविधान बनाने की प्रक्रिया राजनीतिक पार्टियों के दांव-पेंच में उलझी पड़ी है। मुख्य तौर पर नेपाली कांग्रेस, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) और माओवादियों के बीच नये संविधान को लेकर कुछ गहरी असहमतियां हैं। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और यूनीफाइड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) के नेता बाबू राम भट्टाराई ने भारत यात्रा के दौरान एक बातचीत में अपनी पार्टी का पक्ष आउटलुक के सामने रखा।
सार्क यात्रा: पाकिस्तान पहुंचे जयशंकर

सार्क यात्रा: पाकिस्तान पहुंचे जयशंकर

भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर अपनी सार्क यात्रा के अगले चरण में पाकिस्तान पहुंच गये हैं। भारत की ओर से विदेश सचिव स्तरीय वार्ता रद्द किए जाने के सात महीने बाद जयशंकर आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष एजाज अहमद चौधरी से बातचीत करेंगे।
नेपाल में बाहरी हस्तक्षेप मंजूर नहीं

नेपाल में बाहरी हस्तक्षेप मंजूर नहीं

शांतिपूर्ण नेपाल भारत के भी राष्ट्रीय हित में है। यह बात नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने दिल्ली यात्रा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नेपाल में संविधान तैयार करने की प्रक्रिया में भी भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लेकिन भट्टाराई ने यह भी जोड़ा कि नेपाल में अंदरूनी मामलों में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का स्वागत नहीं किया जायेगा।
दक्षेस यात्रा से सौहार्द का संदेश

दक्षेस यात्रा से सौहार्द का संदेश

चार मार्च को जयंशकर अफगानिस्तान की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की 12 मार्च को शुरू होने वाली मॉरीशस, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा में भी जयशंकर उनके साथ होंगे। मार्च महीने में ही वह पुन: नेपाल, श्रीलंका और माल्दीव जाऐंगे। सार्क देशों की अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव उन मुद्दों पर प्रगति का भी जायजा लेंगे जो प्रधानमंत्री मोदी ने सार्क सक्वमेलन में काठमांडू में उठाए थे। इस सक्वमेलन में ही सार्क सेटेलाइट और क्षेत्रीय विश्वविद्यालय की बात चली थी। वैसे तो विदेश सचिव की सार्क देशों की प्रस्तावित यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी की सोची-समझी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement