
नोएडा से पंकज सिंह को जोरदार बढ़त, एनसीआर में भी भाजपा आगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती में भाजपा के उम्मीदवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी काफी आगे चल रहे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी और सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी से समाचार लिखे जाने तक 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।