Advertisement

Search Result : "पंजाब कैबिनेट"

पंजाबः सिद्धू की पत्नी ने भाजपा से इस्तीफा दिया

पंजाबः सिद्धू की पत्नी ने भाजपा से इस्तीफा दिया

पंजाब में भाजपा को शुक्रवार को उस समय करारा झटका लगा जब अमृतसर से भाजपा विधायक और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नवजोत पंजाब की प्रकाश सिंह बादल सरकार में संसदीय सचिव का पद संभाल चुकी हैं।
उत्तराखंड: व्यय के लिए केंद्र का अध्यादेश, कांग्रेस पहुंची हाईकोर्ट

उत्तराखंड: व्यय के लिए केंद्र का अध्यादेश, कांग्रेस पहुंची हाईकोर्ट

केंद्र सरकार ने आज से उत्तराखंड के खर्च के प्राधिकार को लेकर एक अध्यादेश जारी किया, जहां राष्ट्रपति शासन लागू है। उत्तराखंड विनियोग (लेखानुदान) अध्यादेश 2016 को कल राष्ट्रपति ने लागू किया था। कांग्रेस पार्टी ने अध्यादेश को असंवैधानिक करार देते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
अपने नेतृत्व की समस्याओं की वजह से कांग्रेस उतार पर: जेटली

अपने नेतृत्व की समस्याओं की वजह से कांग्रेस उतार पर: जेटली

वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा है कि अपने नेतृत्व की समस्याओं के चलते कांग्रेस उतार पर है। साथ ही जेटली ने कांग्रेस की तुलना पुराने पड़ चुके कार निर्माता से की जो एकाधिकार की वजह से पहले जमा हुआ था लेकिन अब नहीं है।
जाट आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, आज विधानसभा में

जाट आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, आज विधानसभा में

हरियाणा मंत्रिमंडल ने सोमवार को जाट आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे एक दिन पहले ही जाट नेताओं ने आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर से हड़ताल करने की धमकी दी थी। यह विधेयक आज ही विधानसभा में पेश किया जाना है।
उत्तराखंड में सभी 9 बागी कांग्रेस विधायकों की सदस्यता समाप्त

उत्तराखंड में सभी 9 बागी कांग्रेस विधायकों की सदस्यता समाप्त

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले शनिवार की देर रात विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सभी 9 बागी कांग्रेस विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी है। इन विधायकों को दलबदल कानून के तहत अपना पक्ष रखने के लिए शनिवार शाम तक का समय दिया गया था मगर किसी ने अपना जवाब नहीं भेजा। विधायक सुबोध उनियाल जरूर वकीलों के साथ कुंजवाल से मिलने पहुंचे थे मगर वह भी थोड़ी ही देर में वहां से निकल गए थे।
पठानकोट हमला: भारत ने पाक जेआईटी के पांच सदस्यों को दिया वीजा

पठानकोट हमला: भारत ने पाक जेआईटी के पांच सदस्यों को दिया वीजा

भारत ने पठानकोट वायु सेना अड्डे पर आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान में गठित संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के पांच सदस्यों को आज वीजा जारी किया। भारत इस हमले के लिए पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराता रहा है।
एक्सक्लूसिव - 'इसलिए हम केजरीवाल पर भरोसा नहीं करते'

एक्सक्लूसिव - 'इसलिए हम केजरीवाल पर भरोसा नहीं करते'

पंजाब के गांव-गांव में चुनावी गतिविधियों की धमक सुनाई दे रही है। चौपालों पर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। किसे, क्यों वोट देना चाहिए और किसे क्यों नहीं देना चाहिए इस पर चर्चाएं तेज हैं। आमतौर पर पंजाब में एक या दो दफा लगातार सत्ता सुख के बाद सत्ता परिवर्तन होता ही है लेकिन इस दफा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। हालांकि चुनावों में अभी समय है और आखिरी महीनों में राजनीति बिसात पर कौन क्या चाल चलता है, कहा नहीं जा सकता लेकिन आज की सच्चाई यह है कि राज्य में आम आदमी पार्टी का हाथ ऊपर है।
एसिड हमले के ईलाज का पूरा खर्च देगी राज्य सरकार: बादल

एसिड हमले के ईलाज का पूरा खर्च देगी राज्य सरकार: बादल

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि गुरदासपुर जिले में एसिड हमले की शिकार महिला के ईलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी और आगे ईलाज के लिए उसे फोर्टिस अस्पताल लुधियाना के बर्न यूनिट में भेजा जाएगा।
एसवाईएलः जल बंटवारे का मुद्दा कम, राजनीति का ज्यादा है

एसवाईएलः जल बंटवारे का मुद्दा कम, राजनीति का ज्यादा है

पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) विवाद लगभग 50 साल पुराना है। इससे पहले दक्षिण भारत में पानी के बंटवारे को लेकर विवाद उत्तर भारत से कहीं ज्यादा थे। लेकिन दक्षिण में विभिन्न राज्यों में पानी के प्रतिशत के बंटवारे को लेकर विवाद था जबकि पंजाब-हरियाणा में पानी की मलकियत को लेकर विवाद है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement