भारत में आतंकी हमले के लिए पाक खुफिया एजेंसी (आईएसआई) की नई साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आईएसआई अब भारत-अफगान संबंध खराब करने की कोशिश में लगा है।
नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आज शिवसेना ने कहा है कि इस फैसले के जरिए उन्होंने देश पर परमाणु बम गिराया है और अर्थव्यवस्था को हिरोशिमा और नागासाकी में तब्दील कर दिया है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी कि अगर उसने उसके देश के भीतर लक्षित हमले करने का दुस्साहस किया तो माकूल जवाब दिया जाएगा। आसिफ ने यह भी दावा किया कि भारत पाकिस्तान के साथ न तो बातचीत की प्रक्रिया जारी रखना चाहता है और न ही तनाव घटाना चाहता है।
विस्फोटकों से लदे कचरे के एक ट्रक को चला रहा आत्मघाती हमलावर अपने वाहन को लेकर सोमवार को उत्तरी सिनाय की एक पुलिस इमारत के बाहर सुरक्षा जांच चौकी में घुस गया जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गये।
जम्मू के अखनूर सेक्टर में स्थित बटाल गांव में आतंकियों ने सोमवार की सुबह सेना के इंजीनियरिंग फोर्स कैंप को निशाना बनाया। इस हमले में वहां काम करने वाले 3 मजदूरों की मौत हो गई है। मारे गए तीनों लोग बीआरओ के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
कोलकाता में भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर कल तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के कुछ ही घंटों बाद हुगली जिले में स्थित पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव कृष्णा भट्टाचार्य के घर पर बीती रात बमों से हमला किया गया।
तुर्की का प्रमुख शहर इस्तांबुल में सैंटा क्लॉज के वेष धरे बंदूकधारियों ने नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं।
इजरायल ने भारत जाने वाले अपने देश के पर्यटकों को आतंकी हमले की आशंका से आगाह किया है। इजराल ने अपने सैलानियों के लिए एक तत्काल एवं गंभीर यात्रा चेतावनी जारी की, जिसमें नए साल के समारोहों के दौरान खास तौर से भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में आतंकी हमले के तत्काल खतरे का जिक्र है।
दुनिया के लिए सबसे खतरनाक धमकी। हवाई या जल मार्ग हो- तबाह तो धरती पर बसने वाले लोग ही हो सकते हैं। फिर यह चेतावनी किसी संगठन, गुट या सिरफिरे तानाशाह की नहीं है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को मजबूती और विस्तार देने से जुड़ा जो ट्वीट किया है, वह ओबामा प्रशासन के खिलाफ बड़े नीतिगत बदलाव का संकेत देता है। ओबामा प्रशासन परमाणु हथियारों में कमी लाने और अंतत: उसके उन्मूलन पर जोर देता रहा है।