रंगों के त्यौहार से ऐन पहले उत्तर प्रदेश में शनिवार को चुनाव नतीजों का पिटारा खुलने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि इस बार कौन होली मनाएगा और किसकी उम्मीदें बदरंग हो जाएंगी।
ताजा एग्जिट पोल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला करते हुए उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने आक्रामक ढंग से कहा कि ऐसे एग्जिट पोल्स हम बिहार चुनाव में देख चुके हैं।
देश में यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। पूरे देश की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी है। भाजपा-कांग्रेस हो या सपा-बसपा सभी जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन ज्योतिष जगत के अध्येताओं की राय एकदम अलग है।
पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुए ब्रिटेन और फ्रांस के साथ अमेरिका ने पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और पाकिस्तान स्थित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र का रुख किया लेकिन चीन ने फिर इसका विरोध कर दिया है।
गोवा विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बगैर भाजपा ने आज 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की जिनमें 17 निवर्तमान विधायक हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों के बाद बड़े बहुमत से गोवा में भाजपा के सत्ता बरकरार रखने को लेकर विश्वास जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि अगला मुख्यमंत्री या तो निर्वाचित विधायकों में से चुना जाएगा या केंद्र का कोई नेता यह पद संभालेगा।
लश्कर-ए-तैयबा पर नकेल कसते हुए अमेरिका ने आज पाकिस्तान आधारित इस आतंकी समूह की छात्र इकाई अल-मुहम्मदिया स्टूडेंट्स को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया और इसके दो शीर्ष नेताओं पर प्रतिबंध लगाया।
अमेरिकी चुनाव की कड़वाहट को भुलाते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मजबूत एवं बुद्धिमान महिला बताया है। ट्रंप ने हाल ही में चौंकाने वाले चुनाव परिणाम में हिलेरी को हराया था।
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया कि जो भी मोदी सरकार पर सवाल उठाता है उस पर देशद्रोही का ठप्पा लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कालेधन के खिलाफ लड़ाई के बारे में गंभीर है तो उसे घोषित करना चाहिए कि वह केवल चेक की मदद से अगला चुनाव लड़ेगी।